महाराष्ट्र की वरिष्ठ नेता और मंत्री पंकजा मुंडे को अश्लील कॉल और आपत्तिजनक मैसेज भेजकर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप में पुणे निवासी अमोल काले (25) को महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपने कृत्य को स्वीकार कर लिया है और फिलहाल उसे आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
महाराष्ट्र साइबर सेल के मुताबिक, पंकजा मुंडे को बीते कुछ दिनों से लगातार अश्लील कॉल और मैसेज आ रहे थे, इस बारे में महाराष्ट्र बीजेपी के सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर निखिल भामरे ने साइबर पुलिस में मामला दर्ज किया। जांच में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे पुणे से धर दबोचा गया।
विभाग ने नागरिकों से अपील की
आरोपी अमोल काले के खिलाफ आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने यह कबूल किया है कि वह जानबूझकर पंकजा मुंडे को परेशान कर रहा था। महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि सार्वजनिक पदों पर आसीन व्यक्तियों को निशाना बनाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह सामाजिक सुरक्षा के लिए भी खतरा है। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रकार की घटनाओं की तुरंत जानकारी दें ताकि ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
बीड का रहने वाला है अमोल
आरोपी को लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस अब इस मामले में गहन जांच कर रही है ताकि आरोपी की मंशा का पता लग सके। पुलिस के अनुसार, आरोपी मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड जिले के परली का रहने वाला है और पुणे में रहकर पढ़ रहा है। साइबर पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने कॉल और मैसेज में गंदी भाषा का इस्तेमाल किया था। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि आरोपी ने ऐसा क्यों किया था।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में ‘Call Hindu’ ऐप हुआ लॉन्च, मिलेंगे रोजगार के मौके, मोबाइल वर्जन जल्द
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
12 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
23 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
2 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
2 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
2 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
6 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines