Maharashtra Congress Leader Ashok Chavan, Amarnath Rajurkar Resign: लोकसभा और राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा ही था कि एक और नेता ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। जानकारी के अनुसार, अशोक चव्हाण के बाद कांग्रेस के एक और नेता अमरनाथ राजूरकर ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। अमरनाथ राजूरकर विधान परिषद के पूर्व सदस्य और कांग्रेस के नांदेड़ शहर अध्यक्ष हैं।
इन इस्तीफों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि दोनों नेता जल्द ही बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। अशोक चव्हाण के बीजेपी जॉइन करने और राज्यसभा जाने की भी बात कही जा रही है।
पृथ्वीराज चव्हाण के दफ्तर में बैठकें शुरू
जानकारी के अनुसार, बालासाहेब थोरात, नसीम खान और पृथ्वीराज चव्हाण के बीच बैठक हो रही है। ये मीटिंग पृथ्वीराज चव्हाण के दफ्तर में हो रही हैं। बालासाहेब थोराट ने विधानसभा के अनुसार विधायकों की लिस्ट मंगवाई है। कहा जा रहा है कि कुछ विधायकों से संपर्क हुआ है। जबकि कुछ विधायकों के साथ संपर्क साधने की कोशिश हो रही है।
मुझे किसी के बारे में कुछ नहीं कहना- अशोक चव्हाण
अशोक चव्हाण ने इस्तीफे के बाद कहा- ”मैंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना विधायक पद का इस्तीफा सौंप दिया है। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जब तक मैं कांग्रेस में था, प्रमाणिक रूप से मेहनत से काम किया। मुझे किसी के बारे में कुछ नहीं कहना। मैं अब अगले एक दो दिन में आगे की भूमिका तय करूंगा।” चव्हाण ने कहा कि मेरी किसी से कोई नाराजगी नहीं है। MVA की सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने कहा- मुझे लगता है इसमें देरी हो रही है, लेकिन मैं इसपर कुछ नहीं कहूंगा, जो लोग कामकाज देख रहे हैं, वे देखेंगे।
कल होगी मीटिंग
वहीं वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा- आज सुबह खबर मिली कि हमारे सीनियर सहकारी अशोक चव्हाण ने पार्टी से इस्तीफा दिया है। ये हमारे लिए धक्का है। हमने सभी विधायकों से बात की है वो कल सब मुंबई आएंगे और कल हमारी बैठक होगी। पूर्व सीएम ने कहा- विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा- उनकी हिम्मत चुनाव लेने की नहीं है, इसलिए पार्टियां तोड़ रहे हैं।
एक के बाद एक झटके
चव्हाण ने आगे कहा- जिस तरह से राजनीति का अपराधीकरण हो रहा है, वो गलत है। अशोक चव्हाण के इस्तीफे के बाद मुंबई जिलाध्यक्ष और पार्षद जगदीश अमीन ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने हाल ही इस्तीफा दे दिया था। सिद्दीकी ने अजित पवार की एनसीपी जॉइन की है। ऐसे में कांग्रेस में भगदड़ के हालात बन गए हैं। देखना दिलचस्प होगा कि महाराष्ट्र की राजनीति में अब कौनसे मोड़ सामने आते हैं।
ये भी पढ़ें: Kisan Andolan: पहले से कैसे अलग है किसान आंदोलन ? लोकसभा चुनाव में कैसे होगा असर
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
1 day agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 day agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
1 day agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
3 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
4 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
5 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
6 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines