हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किडनैप कर पीटा, अहिल्यानगर में मॉर्निंग वॉक करने गए नेता से बदसलूकी

महाराष्ट्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किडनैप कर पीटने की घटना सामने आई है। कांग्रसेस के जिलाध्यक्ष सचिन गुजर पर हमला कर दिया। अहिल्या नगर में बदमाशों ने कांग्रेस नेता पर हमला किया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

महाराष्ट्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष से बदसलूकी का मामला सामने आया है। अहिल्यानगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन गुजर को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया। सचिन गुजर मॉर्निंग वॉक पर गए थे। वहीं उनके साथ यह घटना घटी।

जानकारी के अनुसार, अहिल्यानगर जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन गुजर बुधवार सुबह करीब 7 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने सचिन को जबरजस्ती कार में बिठाया और मारपीट की। जिलाध्यक्ष सचिन गुजर ने आरोप लगाया कि हिंदुत्ववादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने ऐसा किया है। अपहरण कर मारपीट के बाद कांग्रेस नेता को दुधाल बस्ती में फेंक दिया। विधायक हेमंत ओगले, सचिन गुजर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीरामपुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला पालिका चुनाव की पृष्ठभूमि पर आरोप-प्रत्यारोप का बताया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola