Maharashtra CM face suspense: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के 23 नवंबर को घोषित हुए नतीजों में महायुति को दो तिहाई से अधिक बहुमत मिला है। महायुति को 288 में से 230 सीटों पर जीत मिली। बीजेपी ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा और 132 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिलीं। इस बीच खबर है कि महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है।
सूत्रों की मानें तो बीजेपी से 20-22 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं, वहीं शिवसेना से 10-12 विधायक और अजित पवार की एनसीपी से 8-10 विधायक मंत्री बन सकते हैं। बीजेपी महाराष्ट्र में हर हाल में परसों तक सरकार का गठन करना चाहती है। मोदी सरकार प्रदेश में किसी भी स्थिति में राष्ट्रपति शासन नहीं लगने देना चाहती है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में चुनाव जीतते ही हुआ बड़ा हादसा, विधायक के विजय जुलूस में गुलाल से भड़की आग
सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय देवेंद्र फडणवीस के पास रह सकता है, वहीं वित्त मंत्रालय अजित पवार के पास और शहरी विकास मंत्रालय एकनाथ शिंदे को मिल सकता है। हालांकि सीएम कौन बनेगा? इसको लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है।
कुछ ऐसा रहा महाराष्ट्र का चुनाव परिणाम
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति ने महाराष्ट्र की 288 में से 230 सीटों पर जीत दर्ज की। जिसमें बीजेपी 132 सीटों पर, शिवसेना शिंदे 57 सीटों पर और एनसीपी अजित पवार 41 सीटों पर विजयी हुए। वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाले एमवीए गठबंधन को 48 सीटों पर जीत मिली। जिसमें कांग्रेस 16, शिवसेना (UBT) को 20 और एनसीपी (SP) 10 सीटों पर जीत मिली।
ये भी पढ़ेंः नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव जीतकर भी हार गई कांग्रेस, जानें कैसे?
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
23 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines