Maharashtra CM Face Candidate: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद अब सीएम पद को लेकर तीनों दलों में बैठकों का दौर जारी है। नए सीएम को लेकर सहयोगी दलों और बीजेपी में कशमकश चल रही है। जहां एक ओर शिवसेना बिहार के नीतीश कुमार की मिसाल दे रही है। वह कह रही है बीजेपी ने बिहार में कम सीटें आने के बावजूद नीतीश कुमार को 2020 में सीएम बनाया था, वैसा ही कुछ महाराष्ट्र में हैं। वहीं एनसीपी अजित पवार ने इस पद के लिए देवेंद्र फडणवीस को समर्थन दिया है। ऐसे में चर्चा है कि तीनों घटक दल एक-दो दिन में इसको लेकर निर्णय लेंगे।
इस बीच आज महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। सीएम एकनाथ शिंदे आज गवर्नर को इस्तीफा सौपेंगे। अगर आज शाम तक सीएम पद पर फैसला नहीं हो पाता है तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग जाएगा। बता दें कि महायुति में भाजपा सबसे बड़ा दल है। उसके पास 132 सीटें हैं जबकि सहयोगी शिवसेना के पास 57 और एनसीपी के पास 41 सीटें हैं। ऐसे में भाजपा का सीएम पर दावा करना स्वाभाविक है, लेकिन फैसला लेने से पहले बीजेपी को सहयोगी दलों को भरोसे में लेना होगा।
शिंदे का दावा मजबूत
भाजपा आलाकमान ओबीसी नेतृत्व पर भी विचार कर रहा है। इसके अलावा पार्टी बीएमसी चुनाव को ध्यान में रखकर ही फैसला करेगी। वहीं मराठा आरक्षण आंदोलन के कारण एकनाथ शिंदे का दावा मजबूत हो रहा है क्योंकि वे स्वयं मराठा है। फिलहाल भाजपा आलकमान एक और फॉर्मूले पर काम कर रहा है। इसके अनुसार शिंदे को केंद्र में लाकर उनके बेटे हो डिप्टी सीएम बनाया जाए और सीएम का पद बीजेपी अपने पास रखे। यह भी चर्चा है कि शिंदे को फिलहाल नहीं हटाया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः 29 घंटे में नहीं तय हुए CM तो महाराष्ट्र में लग जाएगा राष्ट्रपति शासन, जानें क्या कहते हैं नियम?
ढाई साल शिंदे और ढाई साल फडणवीस
एक चर्चा राजस्थान, एमपी और बिहार मॉडल पर सीएम बनाने की चल रही है। वहीं बीजेपी सूत्रों की मानें तो ढाई-ढाई साल सीएम पद को लेकर आलाकमान विचार कर रहा है। पहले ढाई साल के लिए फडणवीस सीएम बनेंगे और दूसरे ढाई साल के लिए एकनाथ शिंदे की ताजपोशी होगी। अगर बीजेपी फडणवीस को महाराष्ट्र में जिम्मेदारी नहीं सौंपती है तो उनका बीजेपी का अध्यक्ष बनना तय है।
ये भी पढ़ेंः ‘थ्री स्टेट फॉर्मूला’ क्या? जिससे BJP चुनेगी महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री, नया चेहरा कर सकता है हैरान
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
22 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines