Maharashtra CM Eknath Shinde Resign: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा सौंप दिया। उनके साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे। सूत्रों की मानें तो नए मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवी के नाम का फाइनल हो चुका है। आज उनके नाम का ऐलान किया जाएगा। नई सरकार में पहले की तरह ही दो डिप्टी सीएम होंगे। शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजित गुट से एक-एक डिप्टी सीएम होगा।
चर्चा है कि एकनाथ शिंदे इस बार डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे। वे अपने बेटे श्रीकांत शिंदे का नाम डिप्टी सीएम के लिए आगे बढ़ा सकते हैं। विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर तक ही है। हालांकि नए सीएम के शपथ की तारीख तय नहीं है ऐसे में इस्तीफा देने के बाद भी नई सरकार के गठन तक एकनाद शिंदे सीएम बने रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः संभल में क्यों भड़की हिंसा? पुलिस को जिंदा जलाने की तैयारी, FIR में चौंकाने वाले खुलासे
कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे शिंदे
शिवसेना शिंदे गुट के विधायक दीपक केसरकर ने कहा कि सीएम ने इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक सीएम के तौर पर काम करने को कहा है। जल्द ही नई सरकार का गठन होगा। बीजेपी के विधायक दल की बैठक के बाद तीनों दलों के नेता बैठेंगे और सीएम पद पर फैसला लेंगे। खबर है कि सरकार का एजेंडा तय करने के लिए तीनों दलों की एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसका मुखिया एकनाथ शिंदे को बनाया जा सकता है। इसके अलावा उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है। हालांकि सीएम पद को लेकर फैसला महायुति की विधायक दल की बैठक में होना है।
ये भी पढ़ेंः संभल में मंदिर-मस्जिद विवाद का सच क्या? 1879 की ASI रिपोर्ट ने खोला राज! क्या कहते हैं इतिहासकार?
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines