---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

क्या शिंदे की ‘सेना’ में शामिल होंगे मिलिंद देवड़ा?, मुख्यमंत्री बोले- Welcome

CM Eknath Shinde reaction on Milind Deora joining Shiv Sena : कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मिलिंद देवड़ा क्या शिंदे की शिवसेना में शामिल होंगे? इसे लेकर सीएम एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है।

---विज्ञापन---

CM Eknath Shinde reaction on Milind Deora joining Shiv Sena : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उथलपुथल देखने को मिल रहा है। इस बार महाराष्ट्र कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शिंदे गुट की शिवसेना में मिलिंद देवड़ा शामिल होंगे या नहीं, इस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि हमें मिलिंद देवड़ा के शिवसेना में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं है। अगर वे शिवसेना में शामिल होना चाहते हैं तो हम उनका स्वागत है। आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से पहले मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़कर सबको चौंका दिया है। हालांकि, अब उनके शिंदे की सेना में शामिल की खबर सामने आ रही है। उनकी नाराजगी का मुख्य कारण मुंबई की साउथ लोकसभा सीट है, जहां से इस बार भी उद्धव ठाकरे की शिवसेना के प्रत्याशी ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : त्याग करना सीखें मिलिंद, संजय राउत और नाना पटोले ने दी प्रतिक्रिया

---विज्ञापन---

सीएम एकनाथ शिंदे से मिल सकते हैं मिलिंद देवड़ा

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मिलिंद देवड़ा ने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे कई और कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि मिलिंद देवड़ा की सीएम एकनाथ शिंदे से मुलाकात हो सकती है। मिलिंद देवड़ा के साथ ही 10 पूर्व नगरसेवक, 20 पदाधिकारी और 450 कार्यकर्ता शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग पर चल रही चर्चा

केंद्र की सत्ता से एनडीए को हटाने के लिए इस बार विपक्षी दलों ने एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके तहत ही इंडिया गठबंधन भी बना है। महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और शरद पवार की एनसीपी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है। बताया जा रहा है कि शिवसेना (UBT) साउथ मुंबई सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है और इस पर कांग्रेस ने सहमति जता दी है। मिलिंद देवड़ा भी इसी लोकसभा सीट से  चुनाव लड़ना चाहते हैं।

First published on: Jan 14, 2024 02:08 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola