सीएम फडणवीस ने मंत्रियों को चेताया, बोले- 'विवाद न फैलाएं, सरकार की छवि खराब होती है'

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रियों को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें बेवजह विवाद में आने से बचना होगा अगर ऐसा होता है तो वे कार्रवाई करेंगे।

Devendra Fadnavis ministers warning

सीएम देवेंद्र फडणवीस (Pic Credit-ANI)

Devendra Fadnavis ministers warning: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रिमंडल के मंत्रियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वे बार-बार विवादों में आने से बचे। उनके विवादों से सरकार की छवि खराब हो रही है। इसके साथ ही विपक्ष भी बार-बार हमला करता है। सीएम ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक के बाद 30 मिनट तक मंत्रियों से सार्वजनिक व्यवहार और विवादों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों को विवादित बयानों से दूर रहने और अपने काम पर फोकस करने के निेर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि अगर ऐसा आगे होगा तो कार्रवाई की जाएगी।

मंत्रियों से 30 मिनट तक बात की

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट बैठक के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सभी मंत्रियों की क्लास लगाई। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले सभी अधिकारियों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी मंत्रियों से करीब 30 मिनट तक बात की। फडणवीस ने मंत्रियों से कहा कि वे मीडिया में बातचीत से परहेज करे और विकास कामों पर ध्यान केंद्रित करें। सीएम ने कहा कि अगर कहीं पर आपका नाम आता है तो तुरंत स्पष्टीकरण दें लेकिन कोई बयान देने से बचें। कोई नया विवाद न खड़ा करें। सीएम ने कहा कि अगर ऐसे ही गलती दोहराई जाएगी तो वे कार्रवाई करेंगे।

सीएम ने सभी मंत्रियों से कहा कि कम बोलें और अधिक से अधिक काम करने की आदत डाले। सीएम कहा कि अगर ऐसे ही चीजें होती रहेंगी तो सरकार की बदनामी होगी। यह आप लोगों के आखिरी अवसर है। ऐसे में किसी भी प्रकार की विवादास्पद कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन मंत्रियों का हुआ विवाद

मंत्री संजय शिरसाट बेटे के होटल में खरीद-फरोख्त को लेकर चर्चा में आए। इसके बाद उनका होटल में नोटों के बंडल के साथ वीडियो भी सामने आया। योगेश अवैध रेत खनन और मां के नाम पर डांस बार चलाने को लेकर विवादों में आए। मंत्री संजय राठौड़ अपने विभाग में भर्ती और नियुक्तियों को लेकर विवादों में आए। जबकि दादाजी भूसे पर भी भर्ती प्रकिया में गड़बड़ी करने का आरोप है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ