Maharashtra political crisis: महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने सत्ता में सहयोगी शिवसेना (शिंदे) गुट के 20 विधायकों से वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा वापस ले ली है। पिछले कुछ समय से शिवसेना शिंदे और बीजेपी के बीच खींचतान जारी है, ऐसे में सीएम देवेंद्र फडणवीस के इस फैसले से शिवसेना (शिंदे) नाराज हो सकती है।
बता दें कि महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच लगातार अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। कई बार दोनों के बीच अनबन देखने को मिली है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे कई कैबिनेट मीटिंग में शामिल नहीं हुए हैं। इसके अलावा एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री राहत कोष के बावजूद मंत्रालय में चिकित्सा प्रकोष्ठ की स्थापना की है। राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है जब देवेंद्र फडणवीस सरकार में दोनों पार्टियों के बीच प्रभारी मंत्रियों समेत कई मुद्दों पर खींचतान हुई है।
ये भी पढ़ेंः ‘मुर्दा लोगों को पार्टी में रखकर क्या करना…’, संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर कही ये बड़ी बात
मैं नाराज नहीं हूं- शिंदे
इस बीच शिंदे ने कहा कि मैं नाराज नहीं हूं, न ही सरकार में कोई कोल्ड वाॅर चल रहा है। सब ठंडा-ठंडा, कूल-कूल है। वहीं नाराजगी के सवाल पर कहा कि महायुति में कभी कोल्ड वाॅर और हाॅट वाॅर नहीं होगा। महायुति में कोई मतभेद नहीं है। वहीं नए चिकित्सा प्रकोष्ठ के सवाल पर कहा हम जनता के लिए काम कर रहे हैं। महायुति की तीनों पार्टियों का एक ही उद्देश्य है जनता की सेवा करना, जनता के लिए कितना काम हो और तीनों मिलकर काम कर रहे हैं। हम तीनों में कोई मतभेद नहीं है।
कहीं इसलिए तो नाराजगी नहीं
बता दें कि हाल ही में शिवसेना ठाकरे गुट के नेताओं ने पिछले ढाई महीने में तीन बार सीएम फडणवीस से मुलाकात की है। सीएम से आदित्य ठाकरे ने 2 बार और उद्धव ठाकरे ने एक बार मुलाकात की हैं जबकि दूसरे वरिष्ठ नेता भी फडणवीस से अलग मिल चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शिंदे की नाराजगी की वजह ये भी हो सकती है। फिलहाल तो शिंदे ने नाराजगी की अटकलों पर विराम लगा दिया है।
ये भी पढ़ेंः New India Co-operative Bank Scam में बड़ा अपडेट, हिरासत में पूर्व जनरल मैनेजर हितेश मेहता
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
16 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
18 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
18 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines