Mumbai News: इन दिनों महाराष्ट्र में नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों की गर्मी देखने को मिल रही है. राज्य के मुख्यमंत्री के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री और अन्य मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रोज 7 से 8 जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं. इसी भागदौड़ के बीच मंगलवार को एक प्यार भरा पल देखने मिला. मुख्यमंत्री की पहली जनसभा अमरावती के मेलघाट स्थित धारणी में थी. सभा खत्म होते ही सीएम फडणवीस दूसरी जनसभा के लिए रवाना हो रहे थे. तभी अचानक एक आवाज गूंजी ‘ए देवेंद्र!’. वहां मौजूद अधिकारी और सुरक्षाकर्मी हक्का-बक्का रह गए कि मुख्यमंत्री को सीधे नाम से किसने पुकारा.
CM देवेंद्र फडणवीस भी तुरंत मुड़े पीछे
इस अनपेक्षित आवाज को सुनकर स्वयं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी तुरंत पीछे मुड़े और देखने लगे कि किसने उन्हें इस तरह बुलाया. जब उन्होंने देखा कि वह एक स्थानीय महिला है, तो वे उसके पास चले गए. उस महिला ने अत्यंत आत्मीयता और सम्मान दर्शाते हुए मुख्यमंत्री का शाल और श्रीफल देकर स्वागत किया. उसने मुख्यमंत्री का हाथ अपने हाथ में लेकर उनसे अपनों की तरह हालचाल पूछा, स्थिति जानी और उनकी कुशलता के बारे में जानकारी ली.
यह भी पढ़ें- घर-घर दूध बेचने वाला कैसे बना दुबई का सबसे धनी भारतीय, खड़ा कर दिया 20830 करोड़ रुपये का सम्राज्य
कौन थी यह महिला?
इस महिला का नाम सुमित्रा भिलारे है. अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए उन्होंने बताया कि ‘मेरा मायका और देवेंद्र (फडणवीस) का गांव दोनों चंद्रपुर जिले का ‘मूल’ गांव ही है. उनकी बहनें मेरे साथ एक ही कक्षा में पढ़ती थीं. हमारे पुराने पारिवारिक संबंध हैं. देवेंद्र छोटे थे तब मैंने उन्हें गोद में खिलाया है. आज इतने वर्षों बाद मुलाकात हुई पर पुरानी पहचान की वजह से ही मैंने उन्हें हक से आवाज दी और वे भी तुरंत मेरी ओर मुड़कर आ गए. नहीं तो वे आते भी नहीं.’
यह भी पढ़ें- विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारी, घर आया नन्हा मेहमान, कैटरीना कैफ ने दिया बेटे को जन्म
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
9 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
11 hrs ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
14 hrs agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
14 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
2 days agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
2 days agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
3 days agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines