Pune Bridge Collapse : महाराष्ट्र के पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना एक जर्जर और पुराना पुल अचानक से ढह गया, जिसमें कई पर्यटक बह गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच सीएम देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है।
इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना को लेकर महाराष्ट्र सीएमओ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार पुणे जिले के तालेगांव के पास इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने की घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। साथ ही फडणवीस सरकार घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगी।
यह भी पढ़ें : ‘एक साल पहले पुल के निर्माण के लिए टेंडर हुआ था जारी’, जल संसाधन मंत्री का दावा, फिर क्यों बंद नहीं हुआ ब्रिज?
राहत और बचाव कार्य में जुटीं CRPF-NDRF की टीमें
सीआरपीएफ के डीआईजी वैभव निंबालकर ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद हमने बिना किसी आदेश का इंतजार किए तालेगांव की सीआरपीएफ की टीमें भेजीं। एनडीआरएफ की टीमें भी जल्द ही भेजी गईं। हमारा काम मुख्य रूप से प्रशासन की मदद करना है और भीड़ को संभालने समेत हर तरह की मदद करना है।
अस्पताल में 40 लोग एडमिट : वैभव निंबालकर
उन्होंने आगे कहा कि हमने अपनी एक कंपनी यहां तैनात की है। एनडीआरएफ की दो टीमें राहत और बचाव अभियान पर काम कर रही हैं। अब तक बचाव के आंकड़े बताते हैं कि 40 लोग अस्पताल भेजे गए हैं।
घटनास्थल से 4 शव बरामद : जिला कलेक्टर
जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने कहा कि हमने 4 शव बरामद किए हैं। बचाव अभियान में 250 सुरक्षा कर्मी जुटे हुए हैं। उनका रिस्पांस टाइम काफी अच्छा था, जिसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा लोगों को तुरंत बचाया जा सका। हम तब तक ऑपरेशन जारी रखेंगे जब तक हम पूरे इलाके को कवर नहीं कर लेते और यह सुनिश्चित नहीं कर लेते कि कहीं कोई शव या व्यक्ति फंसा हुआ नहीं है।
यह भी पढ़ें : इंद्रायणी नदी में पर्यटकों के बहने का Live Video आया सामने, पुणे में गिरा जर्जर पुल
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
23 hrs ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
2 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
5 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines