BJP के ऑफर पर शिंदे ने गिनाईं शर्तें, डिप्टी सीएम बनने को तैयार पर गृह मंत्रालय की भी मांग

Eknath Shinde Condition: महाराष्ट्र में सीएम फेस को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच छिड़ी रार सुलझने की बजाय अब उलझती नजर आ रही है। खबर है कि बीजेपी के 2 ऑफर के बदले में एकनाथ शिंदे ने भी बीजेपी के सामने दो शर्तें रखी हैं। आइये जानते हैं महाराष्ट्र का पॉलिटिकल ड्रामा।

Maharashtra CM Candidate

Maharashtra CM Candidate

विज्ञापन

Maharashtra CM Candidate: महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के बाद महायुति में सीएम पद को लेकर मतभेद अब सबके सामने आ गए हैं। चुनाव नतीजों के चार दिन बीत जाने के बाद भी महाराष्ट्र का सीएम कौन बनेगा, ये एक बड़ा सवाल है? सूत्रों की मानें तो बीजेपी के ऑफर पर एकनाथ शिंदे ने नया प्रस्ताव भेजा है। जिसमें शिवसेना ने 2 डिप्टी सीएम और गृह मंत्रालय अपने पास रखने की मांग रखी है। ऐसे में अब सवाल यह है कि बीजेपी के 2 ऑफर देने के बाद सीएम ने पलटवार करते हुए 2 नई शर्तें रख दी हैं। अब गेंद एक बार फिर बीजेपी के पाले में हैं।

महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर शिवसेना और बीजेपी के बीच हुई तनातनी अब किसी से छिपी नहीं है। बीजेपी राज्य के साथ केंद्र की मोदी सरकार के अस्तित्व को ध्यान में रखकर अपना नफा-नुकसान का गणित लगा रही है। बता दें कि बीजेपी ने शिंदे को सीएम पद अपने पास रखने के बदले में डिप्टी सीएम बनाने के साथ ही शहरी विकास मंत्रालय देने और केंद्र में मंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन

शिंदे ने रखी ये दो शर्तें

बीजेपी का ऑफर शिंदे को ज्यादा रास नहीं आया। इसके बाद बुधवार सुबह शिंदे ने बीजेपी के सामने दो शर्तें रख दी हैं। पहली शिंदे अपने पास गृह मंत्रालय रखना चाहते हैं और दूसरा शिंदे की पार्टी से 2 डिप्टी सीएम फडणवीस सरकार में शामिल होंगे। अब देखना यह है कि क्या बीजेपी इन शर्तों को मानेगी?

क्या बीजेपी मानेगी शिंदे की शर्तें?

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो बीजेपी केंद्र में मोदी सरकार बचाए रखने और शिंदे के भरोसेमंद होने के चलते इन शर्तों को मान सकती है। वहीं बीजेपी गृह मंत्रालय शिंदे को देने के साथ ही एक डिप्टी सीएम की बात भी कह सकती है। अगर बीजेपी शिंदे की शर्तें मानती हैं तो सरकार में तीन-तीन डिप्टी सीएम होंगे। अब देखना यह है कि बीजेपी शिंदे की शर्तों को कितना तवज्जो देती है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ