Maharashtra CM: महाराष्ट्र में महायुति की विधायक दल की बैठक से पहले शिवसेना और बीजेपी में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। आज बीजेपी के पर्यवेक्षक सीएम का नाम तय करेंगे। इससे पहले बीजेपी ने शिवसेना कोटे के 4 मंत्रियों को कैबिनेट शामिल करने पर असहमति जता दी है। बीजेपी ने कहा कलंकित चेहरे कैबिनेट में नहीं चाहिए। इसके बाद शिवसेना ने कहा क्या बीजेपी अब हमारे मंत्रियों के नाम फाइनल करेंगी।
बीजेपी ने संजय राठौड़, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार और दीपक केसरकर के नामों पर विरोध जताया। बता दें कि बीजेपी ने पहले शिवसेना को सीएम पद देने से मना किया फिर गृह मंत्रालय और अब मंत्रिमंडल के चेहरे पर भी बीजेपी ने आपत्ति जता दी है। बता दें कि आज भाजपा के विधायक दल की बैठक होनी है। जिसमें पार्टी सीएम कैंडिडेट का ऐलान कर सकती है। पिछले महीने शिंदे की तबीयत खराब होने के बाद वे अपने गृहनगर सतारा चले गए थे। उनके सतारा जाने से दो बार प्रस्तावित महायुति की विधायक दल की बैठक स्थगित हो गई थी।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में भाजपा बहुमत के बावजूद शिंदे को क्यों दे रही भाव, जानें 4 बड़े कारण
ये है मंत्रिमंडल का संभावित फाॅर्मूला
बीजेपी से 21-22 मंत्री बन सकते हैं। जिनमें गृह और राजस्व जैसे विभाग शामिल होंगे। पार्टी विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद् सभापति का पद भी अपने पास रख सकती है।
शिवसेना- पार्टी ने बीजेपी से 16 मंत्रालयों की मांग की थी, 12 पर सहमति बनने की संभावना है। जिसमें शहरी विकास विभाग और पीडब्ल्यूडी जैसे बड़े विभाग शामिल है।
एनसीपी- पार्टी ने बीजेपी से 12 मंत्रालय मंागे थे, लेकिन अब खबर है कि उसे सिर्फ 9-10 मंत्रालय मिल सकते हैं। जिनमें वित्त, कृषि जैसे मंत्रालय शामिल हैं। इसके अलावा विधानसभा में डिप्टी स्पीकर का पद भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को तीन ही लेंगे शपथ, गृह मंत्रालय अपने पास ही रखेगी BJP
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
14 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
17 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
19 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 day ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines