Maharashtra CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को बहुमत मिले 8 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक सीएम पद को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है। एकनाथ शिंदे सीएम पद के इतर और कोई पद सरकार में नहीं चाहते हैं। वे आज मुंबई पहुंचने वाले थे, लेकिन अब ये जानकारी सामने आई है कि वे ठाणे में ही विश्राम करेंगे। इस बीच अजित पवार दिल्ली पहुंच गए हैं। एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे ने डिप्टी सीएम बनने की खबरों पर विराम लगा दिया है। सांसद श्रीकांत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनने का ऑफर था, लेकिन वह ठुकरा चुके हैं। वे राज्य में किसी भी मंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। मुझे सत्ता में पद की कोई चाहत नहीं है।
इस बीच बीजेपी ने महाराष्ट्र में विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। दोनों पर्यवेक्षक मुंबई जाएंगे और विधायकों के साथ बैठक कर नाम नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेंगे।
दूसरी बार टली महायुति की बैठक
महाराष्ट्र में नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर महायुति की प्रस्तावित बैठक कैंसल हो गई। सामने आया कि एकनाथ शिंदे अस्वस्थ हैं और वे मुबंई में मौजूद नहीं है। इससे पहले रविवार को उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि उनकी तबीयत ठीक हैं वे मुंबई जा रहे हैं। सरकार के गठन में देरी को लेकर अजित पवार नाराज हो गए हैं। वे सांसद सुनील तटकरे के साथ अमित शाह मिलने दिल्ली पहुंच गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि एकनाथ शिंदे पहले की गई घोषणा के अनुसार डिप्टी सीएम बनने को तैयार नहीं है, मगर गृह मंत्रालय जैसे बड़े विभाग के साथ सरकार का हिस्सा बन सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra CM की रेस में देवेंद्र फडणवीस आगे क्यों? 5 पॉइंट में समझें सबकुछ
एकनाथ शिंदे बीमार हैं या नहीं!
एकनाथ शिंदे आज से चार दिन पहले मुंबई में एक प्रेस वार्ता की, जिसमें कहा कि वे बीजेपी के हर फैसले को मानने को तैयार हैं। इसके बाद दिल्ली में महायुति के नेताओं के बीच बैठक हुई, जिसमें अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद थे। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में फडणवीस के सीएम बनने को लेकर सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद शिंदे मुंबई पहुंचते हैं तो और बीमारी का हवाला देकर सतारा के लिए रवाना हो जाते हैं। दो दिन बाद वे सतारा में प्रेस वार्ता करते हैं, वहां पर फिर वही दोहराते हैं जो उन्होंने मुंबई से चलने से पहले कहा था। वे आज मुंबई पहुंचने वाले थे, लेकिन ठाणे में ही रुक गए। ऐसे में महायुति की बैठक फिर स्थगित हो गई। बता दें कि अब तक दो बार महायुति की बैठक स्थगित हो गई है।
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
6 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines