Maharashtra Clashes: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके में बुधवार रात दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। बीच बचाव के लिए पहुंची पुलिस की गाड़ियों में उपद्रवियों ने आग लगा दिया।
छत्रपति संभाजीनगर के सीपी निखिल गुप्ता ने कहा कि पुलिस पर भी पथराव किया गया, कुछ निजी और पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और अब स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
https://twitter.com/ANI/status/1641240141816557574
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किराडपुरा में रामनवमी की तैयारियों के लिए एकत्र हुए युवाओं के एक समूह का दूसरे समूह के साथ विवाद हो गया। कुछ ही पलों में इलाके में भगदड़ मच गई। अनियंत्रित भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया। उनके वाहनों पर पथराव किया गया। हमले में 2 पुलिसकर्मियों समेत पांच से छह लोग घायल हो गए। हिंसा रात 11.30 बजे शुरू हुई और तड़के 3.30 बजे तक जारी रही।
जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों में शुरू में झगड़ा हुआ और कहासुनी बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज तक पहुंच गई। फिर दोनों पक्षों में नारेबाजी शुरू हो गई। कुछ ही पलों में एक समूह ने मंदिर की ओर पथराव किया। कुछ लोग जान बचाने के लिए मंदिर में घुसे, उन पर भी हमला किया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
कहा जा रहा है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती आगजनी शुरू हो चुकी थी। मंदिर के सामने खड़े पुलिस वाहन को दंगाइयों ने आग के हवाले कर दिया। भीड़ को काबू में करने के लिए कुछ धर्मगुरुओं को बुलाया गया, लेकिन भीड़ उनकी भी सुनने को तैयार नहीं थी। कुछ ही देर में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई, लेकिन दंगाइयों ने उन पर भी पथराव किया और कार के शीशे तोड़ दिए।
स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बताया जा रहा है कि स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। आंसू गैस के गोले भी दागे गए। बाद में दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाकर दंगाईयों पर पानी की बौछार की गई।
आजाद चौक से सिटी चौक तक रास्ता बंद
स्थानीय लोगों के मुताबिक, भीड़ के काबू से बाहर होते ही पुलिस ने हवा में फायरिंग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने दो-तीन बार गोली चलने की आवाज सुनी। पुलिस ने आजाद चौक से सिटी चौक तक पुलिस के सभी रास्तों को जाम कर दिया। उधर, छत्रपति संभाजीनगर के सांसद इम्तियाज जलील मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
पुलिस आयुक्त बोले- महौल शांतिपूर्ण, स्थिति नियंत्रण में
छत्रपति संभाजीनगर पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर में अब माहौल शांतिपूर्ण है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने यह भी बताया कि रात के समय किराडपुरा में तनाव पैदा करने की कोशिश करने वाले दंगाइयों को पकड़ने के लिए पुलिस 8 से 10 टीमें बनाई जाएगी।
दंगाइयों को ढूंढ कर गिरफ्तार किया जाएगा: निखिल गुप्ता
फिलहाल शहर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर निखिल गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। दंगा करने वाले बच्चों को पकड़ने के लिए पुलिस 8 से 10 टीमें बनाएगी। इन दंगाइयों को ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने भी नागरिकों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
7 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
2 days agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
2 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
2 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines