Maharashtra Clashes: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में दो गुटों के बीच झड़प, पथराव के बाद पुलिस वाहनों में लगायी आग

Maharashtra Clashes, Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra police, stone pelting
विज्ञापन

Maharashtra Clashes: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके में बुधवार रात दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों गुटों के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। बीच बचाव के लिए पहुंची पुलिस की गाड़ियों में उपद्रवियों ने आग लगा दिया।

छत्रपति संभाजीनगर के सीपी निखिल गुप्ता ने कहा कि पुलिस पर भी पथराव किया गया, कुछ निजी और पुलिस वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और अब स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1641240141816557574

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किराडपुरा में रामनवमी की तैयारियों के लिए एकत्र हुए युवाओं के एक समूह का दूसरे समूह के साथ विवाद हो गया। कुछ ही पलों में इलाके में भगदड़ मच गई। अनियंत्रित भीड़ ने पुलिस पर भी हमला किया। उनके वाहनों पर पथराव किया गया। हमले में 2 पुलिसकर्मियों समेत पांच से छह लोग घायल हो गए। हिंसा रात 11.30 बजे शुरू हुई और तड़के 3.30 बजे तक जारी रही।

जानकारी के मुताबिक, दोनों गुटों में शुरू में झगड़ा हुआ और कहासुनी बढ़ते-बढ़ते गाली-गलौज तक पहुंच गई। फिर दोनों पक्षों में नारेबाजी शुरू हो गई। कुछ ही पलों में एक समूह ने मंदिर की ओर पथराव किया। कुछ लोग जान बचाने के लिए मंदिर में घुसे, उन पर भी हमला किया गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती आगजनी शुरू हो चुकी थी। मंदिर के सामने खड़े पुलिस वाहन को दंगाइयों ने आग के हवाले कर दिया। भीड़ को काबू में करने के लिए कुछ धर्मगुरुओं को बुलाया गया, लेकिन भीड़ उनकी भी सुनने को तैयार नहीं थी। कुछ ही देर में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंच गई, लेकिन दंगाइयों ने उन पर भी पथराव किया और कार के शीशे तोड़ दिए।

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बताया जा रहा है कि स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। आंसू गैस के गोले भी दागे गए। बाद में दमकल विभाग की गाड़ियों को बुलाकर दंगाईयों पर पानी की बौछार की गई।

विज्ञापन

आजाद चौक से सिटी चौक तक रास्ता बंद

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भीड़ के काबू से बाहर होते ही पुलिस ने हवा में फायरिंग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने दो-तीन बार गोली चलने की आवाज सुनी। पुलिस ने आजाद चौक से सिटी चौक तक पुलिस के सभी रास्तों को जाम कर दिया। उधर, छत्रपति संभाजीनगर के सांसद इम्तियाज जलील मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

पुलिस आयुक्त बोले- महौल शांतिपूर्ण, स्थिति नियंत्रण में

छत्रपति संभाजीनगर पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर में अब माहौल शांतिपूर्ण है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. उन्होंने यह भी बताया कि रात के समय किराडपुरा में तनाव पैदा करने की कोशिश करने वाले दंगाइयों को पकड़ने के लिए पुलिस 8 से 10 टीमें बनाई जाएगी।

विज्ञापन

दंगाइयों को ढूंढ कर गिरफ्तार किया जाएगा: निखिल गुप्ता

फिलहाल शहर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर निखिल गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। दंगा करने वाले बच्चों को पकड़ने के लिए पुलिस 8 से 10 टीमें बनाएगी। इन दंगाइयों को ढूंढकर गिरफ्तार किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने भी नागरिकों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ