Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में सत्ता की लड़ाई में अब बागी महायुति और एमवीए दोनों के लिए टेंशन बन गए हैं। एनडीए में 35 बागी तो वहीं एमवीए में 14 बागी अपने गठबंधन के खिलाफ मैदान में उतर गए है। दोनों गठबंधन इसकी काट के लिए मैनेजमेंट में लगे हैं।
महाराष्ट्र के चुनावी महासमर में अब बागी बड़ी चुनौती बन गए हैं। दोनों गठबंधन के चुनाव प्रभारी बागियों को समझाने के लिए रास्ता तलाश रहे हैं। बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए यानी महायुति में एकनाथ शिंदे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी शामिल है। कांग्रेस के अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन (महाविकास अघाड़ी) का हिस्सा उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी (एस) है। इसके बावजूद कई सीटों पर बागी नेताओं के उतरने से एनडीए और इंडिया गठबंधन के दो प्रत्याशी मैदान में नजर आ रहे हैं, जिसके चलते दोनों ही गठबंधनों की सियासी टेंशन बढ़ गई है।
बीजेपी से जिन बागियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है, उसमें एक बड़ा नाम गोपाल शेट्टी का है। उन्होंने मुंबई के बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से ताल ठोक दी है। बीजेपी के बाला भेगड़े को भी टिकट नहीं मिला तो वो निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। बीजेपी का दावा है कि सभी निर्दलीय नाम वापस ले लेंगे।
इन सीटों पर बीजेपी के लिए चुनौती बने बागी
वहीं पचोरा सीट से बीजेपी के अमोल शिंदे बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। मुंबादेवी से बीजेपी के नेता अतुल शाह ने बागी रुख अपनाते हुए निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। बुलढाणा सीट से बीजेपी नेता विजयराज शिंदे ने निर्दलीय ताल ठोक दी है। मेहकर सीट से बीजेपी के नेता प्रकाश गवई ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है। ओवला माजीवाडा से बीजेपी के डिप्टी मेयर रहे हसमुख गहलोत बगावत कर मैदान में उतर गए हैं। पैठण सीट पर बीजेपी के नेता सुनील शिंदे बगावत कर मैदान में उतर गए हैं। जालनाया सीट पर बीजेपी नेता भास्कर दानवे बगावत कर चुनावी मैदान में उतरे हैं।
सिल्लोड सीट पर बीजेपी के सुनील मिरकर बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे हैं। सावंतवाड़ी सीट पर बीजेपी के विशाल पारबा बागी होकर उतर गए हैं। घनसावंगी सीट पर सतीश घाटगेए कर्जत सीट से किरण ठाकरे हैं। हालाकि राजनीतिक विश्लेषक ये मानते है 288 विधानसभा वाली सीटों में बागी बहुत असर नहीं डालते छोटे राज्यों में इसका असर होता है ।
ये भी पढ़ेंः Maharashtra Chunav 2024: BJP ने बैकडोर से उतारे 17 उम्मीदवार, सहयोगियों के सिंबल पर क्यों लड़ रही भाजपा?
अजित पवार के खिलाफ बीजेपी के 10 बागी
करीब 10 सीटों पर अजीत पवार के प्रत्याशी के खिलाफ बीजेपी के नेता उतर गए हैं। अहेरिट सीट पर बीजेपी के अंबरीश अत्राम, अमलनेरसीट पर शिरीष चौधरी, अमरावती सीट पर जगदीश गुप्ता, वसमत सीट पर बीजेपी के मिलिंद अंबाल उतर गए हैं। पथरित से बीजेपी के रंगनाथ सोलंके, जुन्नार सीट पर बीजेपी की आशा बुचके उतर गई है। मावल सीट पर बीजेपी के बाला भेगड़े निर्दलीय उतर गए हैं। उदगीर सीट पर बीजेपी के दिलीप गायकवाड़ ने ताल ठोक दी है। कलवान सीट पर रमेश थोराट ने चुनावी ताल ठोक दी है। कुल मिलाकर महाराष्ट्र एनडीए में 35 सीटों पर बगावत हुई है ।
50 बागी दोनों अलायंस के लिए चुनौती
जबकि एमवीए में अब तक 14 नेता विद्रोह कर चुनावी मैदान में उतरे है। कुल मिलाकर महाराष्ट्र में करीब 50 बागी दोनों दलों में लिए चुनौती बने हुए है। हालाकि राजनीतिक दल अभी भी उम्मीद के रहे हैं की नामांकन वापस करने की तिथि तक इसमें से कुछ बागी को समझाने में कामयाबी मिल जाएगी।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में गिरी बीजेपी सरकार? MVA देगी पटखनी! क्या हैं हार के फैक्टर्स?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
20 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines