Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले सियासी दलों में वार पलटवार का दौर जारी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बंटेंगे तो कटेंगे के नारे के बाद पीएम मोदी ने नया नारा दिया है। महाराष्ट्र के अखबारों में बीजेपी ने इस नारे से जुड़ा विज्ञापन भी पब्लिश करवाया है। पीएम ने बीड में आयोजित चुनावी रैली में एक हैं तो सेफ हैं का नारा दिया। इस नारे के बाद महायुति में टकराव और तेज हो गया है। एनसीपी प्रमुख अजित पवार कई मौकों पर इस नारे का खंडन कर असहमति प्रकट कर चुके हैं। वहीं शिवसेना उद्धव गुट ने नारे का समर्थन किया है।
पीएम मोदी ने एक हैं तो सेफ हैं का नारा दिया। पीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग यह हजम नहीं कर पा रहे हैं कि दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के लोग भी विकास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने आरक्षण विरोधी नीतियों को लागू किया था। राजीव गांधी ने तो ओबीसी कोटे का भी विरोध किया था। आज ये लोग ओबीसी, दलित और आदिवासी के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि यह भारत के खिलाफ बड़ी साजिश है।
ये भी पढ़ेंः ‘सड़कों पर आ जाएंगे तो तुम्हारी रूह कांप जाएगी…’, मौलाना तौकीर रजा का मुसलमानों से आह्वान
देश को असली खतरा बीजेपी और संघ से
पीएम ने धुले में आयोजित रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा पार्टी का एकमात्र एजेंडा एक जाति का को दूसरी जाति से लड़ाना है। कांग्रेस और विपक्षी दलों ने सीएम योगी और पीएम मोदी के इस नारे का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा भाजपा भय और असुरक्षा का फायदा उठाना चाहती है, जिससे सामाजिक ध्रुवीकरण और गहरा हो सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा देश में ऐसा कौन है, जो इस संदेश को उचित ठहराने के लिए खतरा महसूस करता है। उन्होंने कहा कि देश को असली खतरा बीजेपी और संघ से है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा प्रधानमंत्री कहते हैं एक हैं तो सुरक्षित हैं जबकि उनके एक नेता बंटेंगे तो कटेंगे की बात कर रहे हैं। किसे खतरा है? क्या वास्तव में कोई समस्या है? देश को वास्तव में आरएसएस, भाजपा, मोदी और अमित शाह से खतरा है।
ये भी पढ़ेंः Assembly Election 2024: महाराष्ट्र-झारखंड चुनाव पर नया सर्वे, किस पार्टी को कितनी सीटें?
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
55 mins agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
56 mins agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
11 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines