महाराष्ट्र में 36 घंटे तक कहां रहे पालघर विधायक? मौन पर सवाल

Palghar MLA Srinivas Vanga Missing: महाराष्ट्र में टिकट कटने से नाराज शिवसेना शिंदे के विधायक बिना किसी को बताए घर से चले गए। उनके फोन भी स्विच ऑफ आ रहे थे। उनके घर लौटने के बाद पुलिस और परिवार ने राहत की सांस ली।

Palghar MLA Srinivas Vanga Missing Maharashtra Chunav 2024

Palghar MLA Srinivas Vanga

विज्ञापन

Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के नामांकन की आखिरी तारीख मंगलवार थी। इस बीच शिंदे सेना के पालघर से निवर्तमान विधायक श्रीनिवास वंगा टिकट कटने के बाद लापता हो गए थे। वे पूरे 36 घंटे बाद रात 3 बजे अपने घर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात की और फिर एक-दो दिन के लिए बाहर चले गए। विधायक श्रीनिवास वंगा ने परिवार से कहा कि मुझे आराम की जरूरत है। हालांकि उनके घर लौट आने से पुलिस और उनके परिवार की चिंता कम हो गई।

शिवसेना शिंदे गुट की ओर से टिकट नहीं मिलने पर विधायक श्रीनिवास वंगा गायब हो गए थे। इसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। टिकट कटने के बाद से ही उनका फोन बंद आ रहा था। ऐसे में परिवार के लिए चिंता होना भी लाजिमी था।

Advertisment

बता दें कि वंगा उन विधायकों में से थे, जिन्होंने एकनाथ शिंदे का समर्थन किया था और विद्रोह के बाद शिंदे गुट के साथ चले गए थे। टिकट कटने के बाद वंगा ने शिंदे गुट में शामिल होने को लेकर खेद प्रकट किया था। उन्होंने बयान देकर कहा था कि एकनाथ शिंदे का साथ देकर मैंने बड़ी गलती की। श्रीनिवास वंगा दिवगंत बीजेपी सांसद चिंतामन वंगा के बेटे हैं। 2019 के चुनाव में उन्होंने अविभाजित शिवसेना के उम्मीदवार के तौर पर पालघर सीट से चुनाव लड़ा और विधायक बने थे। विभाजन के बाद वंगा ने शिंदे को समर्थन दिया था।

विज्ञापन

कौन-कितनी सीट पर लड़ रहा चुनाव

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना शिंदे 80, बीजेपी 148 और अजित पवार की एनसीपी सिर्फ 53 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस 102, शिवसेना यूबीटी 96 और शरद पवार की एनसीपी 86 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ