Nawab Malik on BJP and Ajit Pawar: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सबसे हाॅट सीटों में से एक है मानखुर्द शिवाजी नगर। गुरुवार को एनसीपी के उम्मीदवार नवाब मलिक ने यहां पर रैली की। रैली में अजित पवार ने भी शिरकत की। प्रचार के दौरान नवाब मलिक ने अजित पवार की तारीफ की। रैली के दौरान मलिक ने कहा आज अजित पवार के स्वागत के लिए जगह-जगह पर लोग खड़े हैं। दादा ने मर्दानगी के साथ मुझे उम्मीदवार बनाया है।
नवाब मलिक यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा अजित पवार के साहस को सलाम करने के लिए लोग यहां खड़े हैं। मैं बीजेपी से नहीं, मैं राष्ट्रवादी से चुनाव लड़ रहा हूं, मैं राष्ट्रवादी का उम्मीदवार हूं। बीजेपी-शिवसेना ने मेरे खिलाफ उम्मीदवार खड़ा किया है। महायुति और एमवीए मेरे खिलाफ है, लेकिन जनता मेरे साथ है। नवाब मलिक ने आगे कहा, मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता था, सना को चुनाव लड़ना था। मैंने सोच लिया था कि मैं अब राजनीति में चुनाव नहीं लडूंगा। मानखुर्द के लोगों ने मुझसे कहा कि हमें नशाखोरी और गुदागर्दी से आजादी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः ‘किसी भी धर्म या जाति का हो…’, बीजेपी के विरोध के बाद भी नवाब मलिक के चुनाव प्रचार में पहुंचे अजित पवार
मैं लोगों के आग्रह पर चुनाव लड़ रहा हूं
नवाब मलिक ने आगे कहा कि यहां पर जो उम्मीदवार खड़े है, उनको धमकी दी गई या पैसे से खरीद लिया गया। नवाब मलिक को पैसे से नहीं खरीदा जा सकता, ना किसी से डर सकता है। लोगों के आग्रह पर मैं चुनाव लड़ रहा हूं। यह चुनाव मैं नहीं यहां के लोग लड़ रहे हैं। लोगों ने चुनाव अभियान अपने हाथ में ले लिया है, नतीजा चैंकाने वाला होगा।
अजित पवार गुरुवार को अणुशक्तिनगर भी पहुंचे, जहां उन्होंने सना मलिक के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि लोगों से हम नहीं हमारा काम बोल रहा है। लोगों में लाडली बहना योजना को लेकर बहुत ही जोश है।
ये भी पढ़ेंः चुनाव जीता तो सभी कुंवारों की शादी करा दूंगा! महाराष्ट्र में शरद पवार के उम्मीदवार का अजब वादा
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines