Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में आज नामांकन वापसी का आखिरी दिन है। बीजेपी और अन्य पार्टियां बागी उम्मीदवारों को नाम वापसी के लिए मना रही है। इस बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मराठा आरक्षण आंदोलन के अगुवा मनोज जरांगे पाटिल ने अपने सभी उम्मीदवारों को नामांकन वापसी का आदेश दिया है। यानि अब मनोज जरांगे के उम्मीदवार एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे।
बता दें कि एक दिन पहले ही उन्होंने 25 में से 15 सीटों पर चुनाव लड़वाने को ऐलान कर दिया था। आज बाकी बची 10 सीटों पर भी आज फैसला होना था। लेकिन आज मनोज जरांगे ने कहा कि सभी भाई अपना नामांकन वापस लेंगे। उन्होंने आज सुबह एक प्रेस वार्ता में बताया कि हम रात में साढ़े 3 बजे तक चर्चा कर रहे थे। हम दलित और मुस्लिमों को मैदान में उतारना चाह रहे थे, एक जाति के दम पर चुनाव लड़ना और जीतना संभव नहीं है। हम नए हैं।
चुनाव जीतना संभव नहीं
राजनीति में अगर कोई उम्मीदवार खड़ा करता है और वह हार जाता है, तो यह जाति के लिए शर्म की बात होगी। मैंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। चुनाव जीतना संभव नहीं है, ऐसे में हमने सर्वसम्मति से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। जरांगे ने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति एक जाति के सहारे नहीं जीत सकता। ताकतवर पार्टियों को भी साथ आना पड़ा। आंदोलन में भले ही 1500 लोग हो, फिर भी यह जारी रहता है, लेकिन राजनीति में लोगों को घेरना पड़ता है।
ये भी पढ़ेंः ‘BJP के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे से देश बटेंगा’, सपा सांसद बोले- CM योगी सुप्रीम कोर्ट के जज नहीं
जरांगे के चुनाव से हटने का फायदा बीजेपी को होगा या एनसीपी को यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। अब देखना यह है कि बीजेपी और कांग्रेस अपने कितने बागियों से नामांकन वापस करवा पाती है।
ये भी पढ़ेंः संजय राउत के भाई ने शिंदे गुट की महिला उम्मीदवार को कहा ‘बकरी’, बोले- सिर तो झुकाना ही पड़ेगा
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines