Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर थी। प्रदेश की नागपुर सेंट्रल सीट पर नामांकन के दौरान जमकर ड्रामा देखने को मिला, जब कांग्रेस के पूर्व नेता और मंत्री रह चुके अनीस अहमद कुछ मिनटों की देरी के चलते नामांकन नहीं कर पाए। उन्होंने इसके लिए कई परेशानियों का हवाला भी दिया, लेकिन अधिकारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। नाॅमिनेशन की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चलती है।
बता दें कि कांग्रेस से 4 दशक पुराना रिश्ता तोड़कर अहमद वंचित बहुजन अघाड़ी में शामिल हो गए। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार 3 बजे की डेडलाइन खत्म हो जाने से रिटर्निंग अधिकारी ने मेरा नामांकन स्वीकार नहीं किया। सुबह से लेकर नामांकन के अंतिम समय तक अहमद की गैरमौजूदगी के कारण कई प्रकार की अटकलें लगती रहीं।
पूर्व मंत्री ने गिनाए ये कारण
अहमद ने निर्वाचन अधिकारियों को बताया कि उन्होंने वाहनों की परेशानी, रोड बंद होने, सुरक्षा प्रोटोकाॅल और ऐन मौके पर दस्तावेजों के काम होने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने घुटने में चोट का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा कि एनओसी लेते, सर्टिफिकेट हासिल करते, राष्ट्रीयकृत बैंकों का खाता खुलवाने में मुझे 2ः30 बज गए।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र की 288 सीटों पर कैसे महायुति से 292 तो MVA से 296 उम्मीदवार उतरे?
रिपोर्ट की मानें तो विधायक अनीस अहमद ने कहा कि जिन मुस्लिमों और दलितों ने कांग्रेस को लोकसभा में जिताया, अब वे टिकट वितरण खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस पर पक्षपात करने के आरोप भी लगाए।
ये भी पढ़ेंः Video: 26 हजार कैश, 5 करोड़ के कर्जदार; जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं महाराष्ट्र के CM शिंदे?
कुछ दिनों पहले ही जाॅइन की वीबीए
बता दें कि अनीश अहमद सोमवार को प्रकाश आंबेडकर की वीबीए में शामिल हो गए। पार्टी प्रमुख प्रकाश आंबेडकर की उपस्थिति में अहमद ने पार्टी की सदस्यता जाॅइन की। इस दौरान अहमद ने कहा कि मैंने 3 बार नागपुर सेंट्रल सीट का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोशल इंजीनियरिंग करने में विफल रही।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
19 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines