Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीतिक हमले भी जारी है। ताजा मामला बीजेपी के विज्ञापन को लेकर है। बीजेपी के विज्ञापन को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। पवन खेड़ा ने मुंबई में कहा यह विज्ञापन भ्रामक है, कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। तीनों राज्यों में योजनाएं जारी है।
कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर यह झूठा विज्ञापन अखबारों में कैसे छपा? चुनाव आयोग क्या कर रहा था? आज शाम 5 बजे चुनाव आयोग से मिलकर बीजेपी पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग करेंगे। हमारा ट्रैक रिकाॅर्ड रहा है, हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। पीएम को भी घोषणा करनी चाहिए वे किसानों को कर्जा माफ करेंगे। इन्हें सरकार चलाना नहीं आता है। चुनाव आयोग और इनके बीच क्या संबंध सब जानते हैं। हिमाचल और कर्नाटक में हमने वादे पूरे करके दिखाए हैं। तेलंगाना में 10 में से 5 गारंटी पूरी की हैं।
संविधान की प्रति को लेकर भी बवाल
बीजेपी के राहुल गांधी के लाल संविधान पर आपत्ति जताने पर पवन खेड़ा ने कहा, हमारे पास पूरा संविधान है। लाल संविधान से बीजेपी को परेशानी है। जो बोल रहा है, उसी का दिमाग खाली है। बीजेपी को संविधान से आपत्ति है। बीजेपी को हम संविधान की काॅपी भेज देंगे। बता दें कि बीजेपी ने लाल किताब को अर्बन नक्सल और अजराकतावादी करार दिया।
ये भी पढ़ेंः ‘दादा ने मर्दानगी से मुझे उम्मीदवार बनाया…’, अजित पवार की मौजूदगी नवाब मलिक ने ऐसा क्यों कहा?
जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि बीजेपी ने चुनावी मौसम में बीजेपी और विपक्षी दल आमने-सामने है। बीजेपी ने आज एक विज्ञापन दिया, जिसमें लिखा है, खटाखट झूठे वादे करने वालों से सावधान। कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में चुनाव के दौरान किए गए वादों को कांग्रेस ने पूरा नहीं किया। इसके अलावा लाल किताब को लेकर भी रार मची हुई है। बीजेपी ने कांग्रेस पार्टी पर महाराष्ट्र में राहुल गांधी पर संविधान की खाली प्रतियां बांटने का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ेंः ‘किसी भी धर्म या जाति का हो…’, बीजेपी के विरोध के बाद भी नवाब मलिक के चुनाव प्रचार में पहुंचे अजित पवार
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines