BJP Leader Rao Saheb Danve Video Viral: महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। प्रदेश में जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आती जा रही है, सियासी सरगर्मियां और तेज हो रही है। दिनभर आरोपों वाली सियासी गर्मी और फिर रात में उसका विश्लेषण, कि आज का दिन किसके नाम रहा। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में राव साहेब दानवे बीजेपी कार्यकर्ता को लात मारते नजर आ रहे हैं। वे जालना सीट से महायुति के उम्मीदवार अर्जुन खोतकर से मिलने आए थे। इस दौरान वे हाथों में गुलदस्ता देकर उनका स्वागत करते नजर आ रहे हैं। तभी एक कार्यकर्ता भी उनके साथ फ्रेम में आना चाहता था, तभी बीजेपी नेता ने कार्यकर्ता को लात मारकर साइड में कर दिया। इसके बाद वे हंसते हुए नजर भी आए।
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
उनके इस वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। पुनीत नाम के युजर ने लिखा कि यही हैं बीजेपी नेताओं के असली संस्कार। वहीं एक क्रांति कुमार नाम के युवक ने लिखा कि हर भारतीय के अंदर सामंतवाद छिपा है चाहे वो अमीर हो या गरीब, ताकत मिलते ही अपने सामंती आचरण का प्रदर्शन करता है। वहीं एक योगेश पांडे नाम के यूजर ने लिखा कि इस तरह लात तो जानवर मारता है, मुझे अभी नाम नहीं याद आ रहा है।
ये भी पढ़ेंः ‘अब BJP को कुत्ता बनाने का वक्त…’, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के बिगड़े बोल
जानें कौन हैं राव साहेब दानवे
बता दें कि राव साहेब दानवे महाराष्ट्र बीजेपी के कद्दावर नेता रहे हैं। वे जालना से 5 बार सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा मोदी सरकार में खान, रेल और कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री रह चुके हैं। वे 1999 से 2024 तक लगातार पांच बार जालना लोकसभा से सांसद रहे हैं। 2024 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा वे महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दानवे 1990 में पहली बार विधायक चुने गए थे।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र चुनाव में BJP ने क्यों बदली रणनीति? रेवड़ी पॉलिटिक्स के खिलाफ रही है पार्टी
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
1 hr ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
6 hrs ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
1 day agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
1 day agoडोसे के अंदर मिला चूहा तो उल्टी करने लगा ग्राहक, तुकाराम मुंढे की टीम ने बंद कराया होटल
1 day agoएंटीलिया बम कांड में सचिन वाझे को जमानत, मुंबई समेत पांच जिलों में एंट्री पर रोक
2 days agoमौत से पहले केतन अग्रवाल ने बनवाया था सिया गोयल के नाम का टैटू, मंगेतर को देना चाहता था सरप्राइज
2 days agoMPSC Exam Postponed 2026: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 3 बड़ी परीक्षाएं, जानिए नई तारीखें
2 days ago'ECINet में हों 4 बड़े बदलाव', महाराष्ट्र SIR में लोकल स्टाफ को ज्यादा पावर की उठी मांग, 2 चुनाव आयुक्त भी उठा चुके मुद्दा
2 days agoमहाराष्ट्र FDA की जांच के दायरे में मुंबई का 120 साल पुराना कैफे, चूहे-कॉकरोच मिले
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines