Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र में चुनावी शोरगुल अपने चरम पर है। अगले कुछ दिनों तक चुनावी रैलियों के जरिए सभी दलों के नेता एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाएंगे। प्रदेश में 20 नवंबर को मतदान होना है। इस बार टक्कर दो बड़े गठबंधन के बीच में है। बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति में अजित पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना शामिल है। जबकि दूसरी ओर कांग्रेस की अगुवाई वाले एमवीए में शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना शामिल है।
बीजेपी प्रदेश की 288 में से 148 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि 2019 में उसने 163 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। ऐसे में प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बीजेपी कम सीटों पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन देखा जाए तो बैकडोर गेम के जरिए पार्टी इस बार 2019 की तुलना में कम नहीं बल्कि ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
17 सीटों पर चुनाव लड़ रही भाजपा
बीजेपी 148 सीटों पर चुनाव मैदान में हैं। जबकि शिवसेना की शिंदे 85 सीट पर और एनसीपी 51 सीटों पर किस्मत आजमा रही है। इसके अलावा चार सीटें सहयोगी दलों की है, जिसे बीजेपी ने अपने कोटे से दी है।
बीजेपी ने इस बार एक रणनीति के तहत सहयोगी दलों के सिंबल पर अपने उम्मीदवारों को चुनाव लड़वा रही है। ऐसी सीटों की संख्या 17 है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सीट बंटवारे में ये सीटें सहयोगी दलों के कोटे में चली गई, ऐसे में सहयोगियों को साधने और बगावत से बचने के लिए पार्टी ने यह बीच का रास्ता निकाला है।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में गिरी बीजेपी सरकार? MVA देगी पटखनी! क्या हैं हार के फैक्टर्स?
शिंदे गुट के टिकट पर बीजेपी नेता मैदान में
बीजेपी के कुल 12 उम्मीदवार एकनाथ शिंदे की शिवसेना से चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें कुडाल मालवन सीट से केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे, कन्नड विधानसभा सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राव साहब दानवे की बेटी संजना जाधव, पालघर सीट से राजेंद्र गावित भी शिंदे के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। विलास तरे बोइसर सीट से, संतोष शेट्टी भिवंडी ईस्ट सीट से, मुरजी पटेल अंधेरी ईस्ट सीट से, शाइना एनसी मुंबादेवी सीट से, अमोल खटल संगमनेर सीट से, अजित पिंगले धाराशिव सीट से, दिग्विजय बागल करमाला सीट से, विट्ठल लांघे नेवासा सीट से, बलिराम सिरासकर बालापुर सीट से चुनाव मैदान में हैं।
अजित पवार की एनसीपी से 4 उम्मीदवार
इसके अलावा कुछ सीटें ऐसी थी जो बंटवारे में अजित पवार की एनसीपी के खाते में चली गई, ऐसे में यहां पर भी 4 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार घड़ी के सिंबल पर चुनाव मैदान में हैं। इनमें राजकुमार बड़ोले अर्जुनी मोरगांव सीट से, लोहा कंधार सीट से प्रताप पाटिल, वालवा इस्लामपुर सीट से निशिकांत पाटिल, तासगांव कवठे महाकाल सीट से संजय काका पाटिल चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा रामदास अठावले की पार्टी से बीजेपी उम्मीदवार अमरजीत सिंह कलीना सीट से प्रत्याशी हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
20 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines