Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में शिवसेना सांसद अरविंद सांवत की शिंदे गुट की प्रत्याशी शायना एनसी के खिलाफ की गई टिप्पणी से बवाल शुरू हो गया है। शायना एनसी ने सांसद की टिप्पणी को घोर आपत्तिजनक और महिला सम्मान के खिलाफ बताया। शायना ने नागपाड़ा पुलिस थाने में सांवत के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 और 356 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। इसको लेकर शायना एनसी ने शुक्रवार को राज ठाकरे से भी मुलाकात की।
मुंबादेवी सीट पर महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार और कांग्रेस नेता अमीन पटेल के खिलाफ प्रचार के दौरान अरविंद सांवत को ओरिजनल माल बताते हुए शायना एनसी को लेकर कहा कि हमारे यहां इम्पोर्टेड नहीं चलता है। उनके इस बयान पर शायना एनसी ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जताते हुए कहा कि महिला हूं, माल नहीं। शायना ने सांवत पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह वरिष्ठ नेता होने के बावजूद महिलाओं की इज्जत करना नहीं जानते हैं, यह बड़े शर्म की बात है। अरविंद सांवत के बयान पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। महिला बहनों का अपमान करने वालों को हमारी लाडकी बहनें घर में बिठाएगी। आज बालासाहेब ठाकरे होते तो ऐसे शिवसैनिक का मुंहतोड़ देते।
अरविंद सांवत ने क्या कहा?
सीट बंटवारे के बाद कई सीटों पर बीजेपी ने अपने नेताओं को शिवसेना और एनसीपी के टिकट पर उतारा है। ऐसे में कई बीजेपी नेता पार्टी छोड़कर सहयोगी दलों में शामिल हो गए। ऐसे में मुंबई की मुंबादेवी सीट शिवसेना के खाते में चली गई। यही वजह रही कि शिवसेना ने बीजेपी प्रवक्ता शायना एनसी को अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया। इसके साथ ही शायना एनसी ने उद्धव ठाकरे, संजय राउत, शरद पवार, नाना पटोले की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में बागियों ने बढ़ाई BJP की टेंशन, 35 सीटों पर बगावत, वोट कटे तो MVA की जीत तय!
शायना एनसी की उम्मीदवारी पर यूबीटी सांसद अरविंद सांवत ने तंज कसते हुए कहा कि वे जिंदगीभर बीजेपी में रहीं और टिकट शिंदे सेना से मिला। मगर यहां इम्पोर्टेड नहीं चलता। हमारे यहां ओरिजनल चलता है। उनके इस बयान को शायना एनसी ने महिलाओं की अस्मिता से जोड़ते हुए पलटवार किया है।
ये भी पढ़ेंः मल्लिकार्जुन खड़गे के चुनावी वादे वाले बयान पर पीएम मोदी की चुटकी, बोले-कांग्रेस का झूठ बेनकाब
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
20 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
1 day agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
1 day agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
1 day agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines