Maharashtra Chunav 2024: महाराष्ट्र चुनाव 2024 को लेकर औरंगाबाद में एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ का दुश्मन हूं। ओवैसी ने शहरों के नाम बदलने को लेकर निशाना साधते हुए कहा क्या नाम बदलने से रोजी रोटी मिल जाएगी, क्या किसानों की खुदकुशी रुक जाएगी। क्या नाम बदलने से बीमार को दवा मिल जाएगी।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा मैं मोदी-योगी का दुश्मन हूं। ओवैसी ने आगे कहा सुना है प्रचार के लिए योगी आदित्यनाथ और नरेंद्र मोदी आने वाले हैं। आपके आने के बाद अकबर भी आने वाला है। योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में कहा बंटोगे तो कटोगे, लोग उनकी बुराई कर रहे हैं। लेकिन माॅब लिन्चिंग, घर वापसी के नाम पर, सर पर टोपी पहनने के नाम पर, दाढ़ी के नाम पर तुम काट रहे हो, क्या ये तुम्हारी नफरत हिंदुस्तान को कमजोर नहीं कर रही है। क्या ये मुल्क कमजोर नहीं हो रहा है?
जितना आपका हिंदुस्तान, उतना मेरा भी
मोदी और योगी जितना आपका हिंदुस्तान है, उतना मेरा भी है। योगी ने कहा कि जात-पात की सियासत नहीं करनी चाहिए। आप ये क्यों नहीं कहते हो कि मजहब की सियासत नहीं करनी चाहिए। हिंदुस्तान में जुल्म का शिकार अगर कोई है तो वो मुसलमान और दलित है। ये मुल्क जितना तिलक लगाने वाले और सिर पर पगड़ी बांधने वाले का है, उतना ही दाढ़ी रखने और टोपी रखने वाले का भी है।
ये भी पढ़ेंः उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के 5 नेताओं को निकाला, वोटिंग से पहले बागियों पर एक्शन
अकबरुद्दीन यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि हिंदुत्व पर अमल करने वाली पार्टियां शिवसेना और बीजेपी हैं। क्या उद्धव ठाकरे कांग्रेस को हिंदुत्व का पाठ पढ़ाने में कामयाब हुए या नहीं। या कांग्रेस धर्म निरपेक्षता का पाठ पढाने में कामयाब हई। बीजेपी ने अजित पवार और शिंदे को अपनी विचारधारा का पाठ पढ़ा दिया या अजित पवार ने अपने भ्रष्टाचार का सबक पीएम मोदी और योगी को समझा दिया।
ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में BJP ने 40 बागियों को निकाला, विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी का बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
कौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 hr agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
20 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines