Maharashtra News: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में इन दिनों लोग बाघिग की दहशत में हैं। बाघिन अब तक 6 महिलाओं पर हमला कर उनकी जान ले चुकी है। ये महिलाएं जंगल से तेंदूपत्ते तोड़ने के लिए गई थीं। इस बाघिन की दहशत की वजह से यहां पर लोगों का रोजगार भी कम हो रहा है। बाघिन के हमले की शिकार 28 साल की शुभांगी और उनकी सास कांता देवी की लाशें बुरी तरह क्षत-विक्षत पाई गई हैं। अब लोगों को जंगल की तरफ जाने से भी डर लग रहा है।
6 महिलाओं की मौत
चंद्रपुर में बाघिन की दहशत ने गांववालों की नींद उड़ा दी है। इसी बीच तेंदूपत्ता तोड़ने गई 6 महिलाओं को बाघिन ने मार डाला, यह 6 मौतें तीन दिनों में हुई हैं। यह घटना मेंढा-माल गांव में हुई है, जहां पर 28 साल की शुभांगी अपनी सास कांता देवी के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थीं। बहुत देर तक वापस नहीं आने पर खोजबीन की गई। इस दौरान उनकी लाशें बुरी तरह से क्षत-विक्षत मिली हैं। इनके घर में अब केवल मनोज चौधरी और उसके दो छोटे बच्चे बचे हैं। मनोज का कहना है कि ‘अब बच्चों की परवरिश कैसे करूं, मां भी चली गई, बीवी भी चली गई, कुछ समझ नहीं आ रहा है।’
ये भी पढ़ें: Boycott Turkey: एयरपोर्ट पर कौन सी सेवाएं देती है तुर्की की कंपनी सेलेबी? बंद हुई तो क्या पड़ेगा असर
तेंदूपत्ता से चलता है घर
आपको बता दें कि इन गांववालों के लिए अब रोजगार भी जानलेवा बन गया है, क्योंकि यहां के ग्रामीण तेंदू पत्ता तोड़कर घर चलाते हैं, अब तो जंगल जाना मतलब मौत के मुंह में जाना है। 10 मई से 12 मई के बीच जिन 6 महिलाओं की जान गई, वे सभी तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए ही जंगल गई थीं। इनमें मेंढा-माल गांव की शुभांगी, कांता, रेखा, महादवाड़ी गांव की विमला, भादूरणा की भूमिका और अब एक और महिला की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।
इस घटना के बाद वन विभाग हरकत में आया है। लगातार ट्रैकिंग के बाद उस बाघिन को पकड़ लिया गया, जिसने तीन महिलाओं को मारा था। 34 ट्रैप कैमरे और 8 लाइव कैमरों की मदद से डोंगरगांव के जंगल में बाघिन को बेहोश कर पिंजरे में कैद कर लिया गया, लेकिन डर अब भी जिंदा है, क्योंकि बाघिन का एक शावक अभी भी जंगल में है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra: रायगढ़ में प्रेमिका के चरित्र पर शक…ली जान, फिर युवक ने खुद को लगाई फांसी
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
17 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
17 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
1 day agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines