तुर्की और अजरबैजान से व्यापार बंद करेगा महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स, भारत की सुरक्षा को दी प्राथमिकता

Maharashtra News: महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, उद्योग एवं कृषि (MACCIA) ने मंगलवार के दिन एक बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि वह अब तुर्की और अजरबैजान के साथ किसी भी प्रकार का व्यापार नहीं करेगा। यह निर्णय चेंबर की एक विशेष बैठक के दौरान लिया गया। पढ़ें रवी कावते की पूरी रिपोर्ट।

Maharahstra News in Hindi, Mumbai News, Maharashtra Chamber of Commerce, Türkiye, Azerbaijan

तुर्की और अजरबैजान से व्यापार बंद

Maharashtra News: महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, उद्योग एवं कृषि (MACCIA) ने मंगलवार के दिन एक बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि वह अब तुर्की और अजरबैजान के साथ किसी भी प्रकार का व्यापार नहीं करेगा। यह निर्णय चेंबर की एक विशेष बैठक के दौरान लिया गया, बैठक का उद्देश्य भारत की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्थिरता को सर्वोच्च प्राथमिकता देना था। बैठक में यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि तुर्की और अजरबैजान द्वारा पाकिस्तान को दिए जा रहे समर्थन से भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

तुर्की और अजरबैजान ने किया पाक का समर्थन

बैठक का आयोजन ऐसे समय में किया गया जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। तुर्की और अजरबैजान खुले तौर पर पाकिस्तान का समर्थन कर रहे हैं, जिससे भारतीय व्यापारिक समुदाय में चिंता की लहर है। चेंबर ने सभी व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों को एक मंच पर लाकर यह संदेश दिया कि भारत के खिलाफ खड़े देशों के साथ आर्थिक संबंध रखना उचित नहीं है।

विज्ञापन

भारत को चुनौती देने वालों को नहीं करेंगे बर्दाश्त

महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स ने निर्णय लिया कि अब वह तुर्की और अजरबैजान से कोई व्यापारिक लेन-देन नहीं करेगा। चेंबर के अनुसार, यह निर्णय केवल भावनात्मक नहीं, बल्कि रणनीतिक दृष्टिकोण से भी लिया गया है, ताकि देश की आर्थिक ताकत उन राष्ट्रों के समर्थन में न जाए जो भारत की अखंडता को चुनौती देते हैं।

देशहित में बड़ा कदम

महाराष्ट्र चेंबर का यह फैसला केवल व्यापारिक दृष्टिकोण से नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे अन्य राज्यों की व्यापारिक संस्थाएं भी प्रेरित होंगी और देशहित को प्राथमिकता देने की दिशा में सोचेंगी।

विज्ञापन

नासिक में हुई बैठक आयोजित

बैठक की अध्यक्षता ललित गांधी ने की। उनके साथ उपाध्यक्ष रविन्द्र मंगवे, करुणकर शेट्टी, शंकर शिंदे, संजय सोनवणे, संगीता पाटिल, रमाकांत मालू, दिलीप गुप्ता, प्रफुल मालानी और श्रीकृष्ण परब मौजूद थे। चेंबर के प्रधान सचिव सुरेश घोरपड़े ने निर्णयों को औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया। यह बैठक नासिक में आयोजित की गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ