Maharashtra Cabinet Meeting: चुनाव से पहले महाराष्ट्र में मुस्लिम दांव खेला गया है। गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग की। जिसमें 16 बड़े फैसले लिए गए। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा मदरसों में शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी की हो रही है। सरकार ने उनका वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया है।
6 हजार से बढ़कर 16 हजार रुपये हो जाएगा वेतन
बता दें कि डॉ. जाकिर हुसैन मदरसा आधुनिकीकरण योजना में राज्य के मदरसों में पारंपरिक, धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ गणित, विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी, मराठी, अंग्रेजी और उर्दू की शिक्षा देने के लिए टीचर्स की नियुक्ति की जाती है। वर्तमान में डी. एड. शिक्षकों को 6 हजार रुपये वेतन दिया जाता है, इसे बढ़ाकर 16 हजार रुपये किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार के इस दांव को चुनाव से पहले बड़ा निर्णय माना जा रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नवंबर में कराए जा सकते हैं। इससे पहले एकनाथ शिंदे सरकार मतदाताओं को लुभाने में जुट गई है।
बीएड टीचर्स का भी बढ़ा वेतन
इसके साथ ही महाराष्ट्र में डी.एड., बी.एड. शिक्षकों को दिए जाने वाले वेतन में भी बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। इन शिक्षकों का वेतन 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया है। महाराष्ट्र सरकार ने नॉन क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाने के लिए केंद्र से अनुरोध किया है। केंद्र सरकार को उन लोगों के लिए आय सीमा आठ लाख से बढ़ाकर पंद्रह लाख रुपये करने की सिफारिश की है, जो नॉन-क्रीमी लेयर के अंतर्गत नहीं आते हैं। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में किस तरह बढ़ी सूबे की सियासत, बाला साहेब ठाकरे और शरद पवार ने कैसे बनाई अपनी जगह?
रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पारित किया। जिसमें केंद्र सरकार से दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने का आग्रह किया गया। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट बैठक में ये भी फैसला लिया गया है कि उद्योगरत्न पुरस्कार अब रतन टाटा के नाम पर दिया जाएगा। साथ ही मुंबई में बन रहे उद्योग भवन का नाम भी रतन टाटा के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया है।
ये भी पढ़ें: शरद पवार किस तरह बने महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे बड़े बाजीगर?
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
19 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
20 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
20 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
1 day agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
2 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
3 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines