Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में शनिवार दोपहर मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिवसेना शिंदे गुट के विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने पार्टी के उप नेता और शिवसेना विभागीय समन्वयक पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। भंडारा सीट से विधायक नरेंद्र नई कैबिनेट में मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज हैं।
जानकारी के अनुसार साल 2009 में नरेंद्र पहली कार भंडारा विधानसभा सीट से शिवसेना की टिकट पर चुनाव जीते थे, उस समय वे महज 30 साल के थे। इलाके में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले नरेंद्र अपने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के काम और विकास कार्य के लिए जाने जाते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘सिर्फ ढाई साल के लिए बनाएंगे मंत्री…’, कैबिनेट गठन से पहले रैली में अजित पवार का ऐलान
2022 बगावत के समय दिया था एकनाथ शिंदे का साथ
साल 2019 में नरेंद्र को शिवसेना ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। जिसके बाद वह भंडारा सीट से निर्दलीय खड़े हुए और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद साल 2022 में जब शिवसेना में बगावत हुई और एकनाथ शिंदे अलग हुए तो नरेंद्र उन निर्दलीय विधायकों में शामिल थे जिन्होंने शिंदे गुट का समर्थन किया। यही वजह है कि वह इस कार 2024 में शिंदे की पार्टी की भंडारा सीट से चुनाव मैदान में उतरे और फिर जीतकर आए हैं।
किसान परिवार के नरेंद्र की है शिक्षित नेता की छवि
नरेंद्र भोंडेकर का जन्म भंडारा इलाके में हुआ था। उनकी पढ़ाई घर के पास ही एक स्कूल में हुई थी। जानकारी के अनुसार वह किसान परिवार से हैं और इलाके में उनकी एक शिक्षित और सरलता से उपलब्ध नेता में उनकी गिनती है। सभी पार्टियों और समाज के लोगों में वह अपने पकड़ रखते हैं।
ये भी पढ़ें: 3 बार के विधायक, फडणवीस के करीबी…रवींद्र दत्तात्रेय चव्हाण कौन? जो बन सकते हैं महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष
संबंधित खबरें
इस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
38 mins agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 hr ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines