Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार से पहले शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस से अपील की है कि राज्य में कथित तौर पर सड़क घोटाले का मामला सामने आ चुका है। इसमें पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे और दो पूर्व मंत्रियों की संलिप्तता के आरोप हैं। इस वजह से तीनों को मंत्रिमंडल से बाहर रखा जाना चाहिए। आदित्य ठाकरे ने शिंदे के अलावा दीपक केसरकर और मंगल प्रभात लोढ़ा पर निशाना साधा। ठाकरे ने आरोप लगाया कि ये लोग 12 हजार करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:‘सिर्फ ढाई साल के लिए बनाएंगे मंत्री…’, कैबिनेट गठन से पहले रैली में अजित पवार का ऐलान
इस बाबत ठाकरे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी एक पोस्ट अपलोड की है। उन्होंने लिखा है कि भाजपा सरकार अगर सड़क घोटाले के मामले में कार्रवाई करने को लेकर गंभीर है तो पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे और शिंदे शासन के संरक्षक दो मंत्रियों (लोढ़ा और केसरकर) को कैबिनेट में नहीं शामिल किया जाना चाहिए। भाजपा लगातार घटिया निर्माण सामग्री को लेकर बोल रही है। एसआईटी जांच की मांग भी की जा रही है। जिससे घोटाले की बात की पुष्टि हो जाती है। यह मुंबई की मेहनत की कमाई थी, जो बर्बाद हो गई। ठेकेदारों और राजनेताओं ने सिर्फ अपनी जेबें गर्म कीं। पिछले दो साल में उनकी पार्टी ने इस स्कैम को उजागर किया, लेकिन भाजपा ने इसके आरोपियों का पक्ष लिया। ठाकरे ने मांग की कि सीएम इस मामले की औपचारिक जांच शुरू करवाएं।
ये है मामला
ये घोटाला कथित तौर पर BMC की 400 KM की सड़क कंक्रीटीकरण परियोजना से जुड़ा है। आदित्य ठाकरे ने इस मामले में पिछले साल जनवरी में आवाज उठाई थी। उन्होंने जांच का आग्रह करते हुए एक लेटर तत्कालीन BMC आयुक्त इकबाल सिंह चहल को लिखा था। लेटर में जिक्र था कि मुंबई में व्यापक बाढ़ आने का अंदेशा है। चहल के पास फिलहाल सीएम ऑफिस में अतिरिक्त मुख्य सचिव की जिम्मेदारी है। ठाकरे ने कहा था कि सड़कों के ठेके 66 फीसदी अधिक लागत पर दिए गए हैं। इनको रद्द किया जाए, बीएमसी का पक्ष भी मामले में सामने आया था। लेकिन इसके बाद भी विपक्ष ने मुद्दा खूब उछाला था। आज शाम को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नागपुर में होना है। कल से राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होगा।
यह भी पढ़ें:One Nation One Election: किसे फायदा, किसे नुकसान? क्या 2029 में साथ-साथ होंगे विधानसभा-लोकसभा चुनाव?
संबंधित खबरें
NMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
22 hrs ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
2 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
4 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
4 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
4 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
4 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
5 days agoचार्जशीट : हत्या से पहले केतन अग्रवाल के हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines