महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में जबरन धर्मांतरण से जुड़े बिल को मंजूरी दे दी है. अब इस बिल को विधानसभा में पेश किया जाएगा, जहां से इसे कानून का रूप देने की प्रक्रिया शुरू होगी. बिन के अनुसार अब महाराष्ट्र में जबरन धर्मांतरण कराए जाने पर सीधे गिरफ्तारी होगी.
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने बताया कि राज्य में लंबे अरसे से धर्मांतरण विरोधी कानून की मांग उठ रही थी. उनके अनुसार, हिंदुत्व संगठनों और समर्थकों ने इसके पक्ष में वर्षों तक आंदोलन चलाए और जुल्फें निकालीं. अब नए कानून के तहत जबरन या लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पर गैर-जमानती अपराध माना जाएगा, जिसमें तत्काल गिरफ्तारी हो सकेगी.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र से बड़ी खबर, राज्यसभा चुनाव की साफ हुई तस्वीर, जानें किस पार्टी से कौन निर्वाचित?
देश का सबसे सख्त एंटी-कन्वर्जन कानून
राणे ने गर्व से कहा, ‘आज देवा भाऊ के महाराष्ट्र में कैबिनेट ने देश का सबसे सख्त एंटी-कन्वर्जन कानून मंजूर किया है.’ उन्होंने गुजरात व मध्य प्रदेश के कानूनों से भी ज्यादा कठोर बताते हुए कहा कि जबरन, धोखे या प्रलोभन से धर्मांतरण पर गैर-जमानती अपराध दर्ज होगा. आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी संभव होगी और जमानत आसानी से नहीं मिलेगी. तकनीकी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी शीघ्र सार्वजनिक की जाएगी.
किसानों को भी बड़ी राहत
इस बीच, किसानों को बड़ी राहत देने की दिशा में भी कदम उठाए गए. कृषि मंत्री दत्तात्रेय भारणे ने बताया कि 30 जून तक कर्जमाफी पर ऐतिहासिक फैसला लिया जाएगा. उच्चस्तरीय समिति अप्रैल के पहले हफ्ते रिपोर्ट सौंपेगी. इसके बाद अंतिम घोषणा हो जाएगी. भारणे ने जोर दिया कि माफी के साथ कृषि को मजबूत बनाने वाली नीतियां भी लाई जाएंगी, जिसमें मौसम, कीट-पतंगों की चेतावनी शामिल होगी.
यह भी पढ़ें: जहां पेड़ नहीं, वहां क्रैश कैसे’, रोहित पवार ने खोली वीएसआर वेंचर्स की पोल
गौरतलब है कि महाराष्ट्र कैबिनेट का ये फैसला एंटी-कन्वर्जन कानून सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करेगा, वहीं कर्जमाफी से किसान समुदाय को बल मिलेगा. सरकार का दावा है कि ये कदम विकास व स्थिरता की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे.
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 days ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
3 days ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
4 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines