Maharashtra Bus Fire Incident: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार की देर रात हुए भीषण बस हादसे में 25 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। आठ घायल हैं। यह हादसा इतना दर्दनाक था कि जिंदा बचे लोगों के चेहरे पर खौफ साफ नजर आ रहा है। भालेगांव के रहने वाले योगेश रामदास प्रत्यक्षदर्शियों में से एक हैं। वे बस में सवार थे। हादसे के बाद जब गाड़ी पलटी तो वे शीशा तोड़कर बाहर आए।
उन्होंने कहा, मैं विदर्भ ट्रेवल की बस में बैठा था। हमारी गाड़ी समृद्धी पर दुर्घटनाग्रस्त हुई और गाड़ी पलटने के तुरंत आग लग गई। हम 3-4 लोग शीशा तोड़कर बाहर आए। हमारे बाहर आते ही गाड़ी में धमाका हो गया। फायर टीम घटना के 10-15 मिनट बाद आई और आग पर काबू पाया। लेकिन आंखों के सामने अन्य यात्री जिंदा जल गए। उनकी चीख सुनाई दे रही थी, लेकिन हम बेबस थे। यह सफर 25 लोगों के लिए जीवन का अंतिम सफर बन गया।
देखिए VIDEO…
https://twitter.com/Iamsanjusingh1/status/1674991811880947712?s=20
टंकी फटने से फैल गया डीजल, भड़की आग
बस ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि वह यात्रियों को यवतमाल से लेकर पुणे जा रहा था। रात करीब दो बजे समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर अचानक टायर फटने के बाद बस पलट गई, जिससे बस में आग लग गई। डीजल टैंक फटने से आग और विकराल हो गई।
SP सुनील कडासने ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब ज्यादातर यात्री सो रहे थे। उन्हें निकलने का मौका तक नहीं मिला। महज 7-8 लोग बाहर निकल पाए। इस घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो गई। डीएम डॉक्टर एचपी तुम्मोड ने बताया कि DNA जांच होने के बाद सभी शवों कों हम उनके परिजनों को सौंप देंगे।
बस मालिक ने कहा- टायर फटने से हुआ हादसा
बस मालिक वीरेंद्र डारना ने बताया कि यह हमारे परिवार की बस है जिसे 2020 में ली थी। यह बस पूरी तरह से नई है जिसके दस्तावेज पूरी तरह से ठीक हैं। बस के चालक के पास भी अच्छा अनुभव है। चालक के अनुसार बस का टायर फटने से बस डिवाइडर पर चढ़ गई और अत्यंत ज्वलनशील पदार्थों ने आग पकड़ ली। हमारी सूची के मुताबिक बस में करीब 27 यात्री थे।
ट्रैवल एजेंट विनायक नागपुरे ने बताया कि मेरी वर्धा में पराग ट्रेवल नाम से एजेंसी है। कल मेरे यहां से वर्धा से बस गई थी जिसमें करीब 14 यात्री बैठे थे। मुझे रात में कॉल आई जिसके बाद मुझे इस दर्घटना का पता चला और मैं वर्धा पुलिस स्टेशन आया। मेरा 6-7 यात्रियों के परिवारजन से संपर्क हुआ है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1674990687606173696?s=20
पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह ने जताया दुख
पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए PMNRF से दिए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
सीएम शिंदे ने आर्थिक मदद का किया ऐलान
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा: नागपुर से पुणे जा रही बस में आग लगने से 25 यात्रियों की मौत
संबंधित खबरें
दोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
11 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
11 hrs agoPM मोदी का पुणे को दिवाली का तोहफा, मेट्रो प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन
21 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
22 hrs agoसंजय राउत ने अमित शाह और NCP पर साधा निशाना
22 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
1 day ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 day ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
1 day agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines