---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Maharashtra Accident: रायगढ़ में खाई में गिरी बस, 12 यात्रियों की मौत; 25 से ज्यादा घायल

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में शनिवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से 12 लोगों की मृत्यु हो गई और 25 से अधिक घायल हुए हैं। हादसे की सूचना के बाद रायगढ़ एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि राहत बचाव अभियान जारी है। घाटलों को नजदीकी अस्पताल में […]

---विज्ञापन---

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में शनिवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने से 12 लोगों की मृत्यु हो गई और 25 से अधिक घायल हुए हैं। हादसे की सूचना के बाद रायगढ़ एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि राहत बचाव अभियान जारी है। घाटलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

---विज्ञापन---

हादसा पुणे-मुंबई राजमार्ग पर आज तड़के करीब चार बजे बोरघाट के शिंगरोबा मंदिर के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 40 से 45 लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक, 20 से 25 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि चालक के नियंत्रण खो देने पर बस घाटी में गिर गई। यह बस रात में पुणे से मुंबई के लिए रवाना हुई।

युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन बचाव कार्य में जुट गया है। घायल यात्रियों को खोपोली नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि बस में और भी यात्री फंसे हुए हैं। रेस्क्यू टीमों का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

---विज्ञापन---

मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने पुराने मुंबई-पुणे हाईवे पर हुए बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया, उन्होंने रायगढ़ के कलेक्टर और एसपी और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम से भी बात की। मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा और घायलों का सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

First published on: Apr 15, 2023 08:38 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola