हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

महाराष्ट्र के बुलढाणा में ट्रिपल एक्सीडेंट, दो बस-बोलेरो भिड़ी, 5 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 24 यात्री घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Buldhana road accident

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 24 घायल हो गए। हादसा जिले के शेगांव खामगांव हाईवे पर हुआ। इसमें निजी यात्री बस, एसटी बस और बोलेरो आपस में टकरा गए। जानकारी के अनुसार सबसे पहले तेज रफ्तार बोलेरो एसटी बस से टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रही निजी यात्री बस इन दोनों वाहनों से टकरा गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों और मृतकों को हाॅस्पिटल पहुंचाया। कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र में जल्द लागू होगी ‘श्री सिद्धिविनायक भाग्यलक्ष्मी योजना’, बेटियों को मिलेंगे 10,000 रुपये

25 यात्री हुए घायल 

पुलिस ने बताया कि शेगांव से एक बोलेरो कोल्हापुर की ओर जा रही थी, इस दौरान परतवाड़ा की ओर जा रही बस एसटी महामंडल की बस सामने से आ रही थी। इस हादसे से लोग संभले भी नहीं थे कि नासिक से अमरावती की ओर आ रही एक निजी ट्रेवल्स की बस ने दोनों वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार चार लोग और निजी ट्रैवल्स के एक व्यक्ति समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 यात्री इस दुर्घटना में घायल हो गए।

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को खामगांव के सरकारी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया है। हालांकि अभी ये नहीं पता चल पाया है कि दुर्घटना कैसे हुई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे के किनारे पर करवाया।

ये भी पढ़ेंः वक्फ संशोधन बिल पेश होने से पहले उलेमा और इमामों की आपात बैठक, JDU-TDP समेत अन्य पार्टियों को दी चेतावनी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola