Bhiwandi Building Collapsed: महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में शनिवार दोपहर अचानक एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। इमारत के गिरने के बाद उसके मलबे में 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उधर, घटना की सूचना के बाद दमकल और आपदा समेत पुलिस टीम मौके पर मौजूद हैं।
घटना भिवंडी के वालपाड़ा इलाके की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और आपात विभाग को फोन कर हादसे की जानकारी दी। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम और एनडीआरएफ की टीम, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे कैलासनगर (वालपाड़ा) के वर्धमान कंपाउंड में जी-2 बिल्डिंग गिर गई। इमारत की दूसरी मंजिल पर करीब तीन से चार परिवार रहते हैं। निचली मंजिल पर मजदूर काम कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि ये सभी लोग इमारत के मलबे के नीचे दबे हुए हैं।
फिलहाल फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ की टुकड़ी ने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इमारत का मलबा हटाया जा रहा है और इसके नीचे से लोगों को निकाला जा रहा है. साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। यह भवन पुराना बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', मुंबई में SIR को लेकर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव और राज ठाकरे का गर्जना मार्च
20 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
1 day agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन
2 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग…', मुंबई में CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP ने लगाए गंभीर आरोप, क्या बोले CM फडणवीस
2 days agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
3 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 days agoमहाराष्ट्र के रायगढ़ में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
3 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर भड़के FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे
3 days ago'पहले बेंगलुरु में हाथ-पैर तोड़ने की थी साजिश', केतन अग्रवाल मर्डर में पुलिस चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे
4 days agoमौत के 4 साल बाद क्लिनिक के फ्रीजर में रखी बुजुर्ग की लाश, परिवार को थी जिंदा होने की उम्मीद
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines