VIDEO: महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में गिरी तीन मंजिला इमारत, 10 लोगों के फंसे होने की आशंका

Maharashtra, building collapsed, Bhiwandi, people feared trapped
विज्ञापन

Bhiwandi Building Collapsed: महाराष्ट्र के भिवंडी इलाके में शनिवार दोपहर अचानक एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। इमारत के गिरने के बाद उसके मलबे में 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उधर, घटना की सूचना के बाद दमकल और आपदा समेत पुलिस टीम मौके पर मौजूद हैं।

घटना भिवंडी के वालपाड़ा इलाके की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और आपात विभाग को फोन कर हादसे की जानकारी दी। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम और एनडीआरएफ की टीम, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर युद्धस्तर पर रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे कैलासनगर (वालपाड़ा) के वर्धमान कंपाउंड में जी-2 बिल्डिंग गिर गई। इमारत की दूसरी मंजिल पर करीब तीन से चार परिवार रहते हैं। निचली मंजिल पर मजदूर काम कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि ये सभी लोग इमारत के मलबे के नीचे दबे हुए हैं।

फिलहाल फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ की टुकड़ी ने युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इमारत का मलबा हटाया जा रहा है और इसके नीचे से लोगों को निकाला जा रहा है. साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। यह भवन पुराना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ