हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर… पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में ढही इमारत, मलबे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका!

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हालात बेहद खराब हैं. बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 6,000 से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है.

विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, फायर ब्रिगेड की टीमें और आपदा प्रबंधन इकाइयां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. (AI Image)

महाराष्ट्र में जारी मूसलाधार बारिश आफत का सबब बनती जा रही है. मुंबई के बाद अब पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला हादसा सामने आया है. बुधवार को भारी बारिश के बीच एक इमारत अचानक जमींदोज हो गई. अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 15 लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है.

मलबे में जिंदगी की तलाश

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, फायर ब्रिगेड की टीमें और आपदा प्रबंधन इकाइयां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए भारी मशीनों और क्रेन की मदद ली जा रही है. अधिकारी अभी तक किसी के हताहत होने या घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर पाए हैं, क्योंकि प्राथमिकता मलबे के नीचे फंसे लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचने की है. इमारत गिरने के सटीक कारणों का पता लगाया जाना अभी बाकी है.

Bihar Weather Today: पूरे बिहार में जमकर बरसेंगे मेघा! इन जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी

विज्ञापन

पुणे में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हालात बेहद खराब हैं. बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 6,000 से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद पुणे के कई हिस्सों में स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं. इस जिले ने जुलाई के पहले हफ्ते में ही अपनी औसत मासिक बारिश का कोटा पार कर लिया है. इस दौरान भूस्खलन और दीवार गिरने जैसी कई घटनाओं में कई लोगों की जान भी जा चुकी है.

मुंबई में भी हुआ था ऐसा ही खौफनाक हादसा

यह घटना मुंबई के मानखुर्द इलाके में हुए एक ऐसे ही हादसे के कुछ दिनों बाद ही सामने आई है, जहां भारी बारिश के दौरान एक तीन मंजिला आवासीय इमारत गिर गई थी. उस हादसे में पांच बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई थी. मुंबई और पुणे समेत महाराष्ट्र के कई जिले इस समय मानसून के सबसे भीषण दौर से गुजर रहे हैं, जिसने पूरे सूबे की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola