Maharashtra BMC election: महाराष्ट्र में लंबे समय से लंबित 29 नगर निगमों (municipal corporation) के चुनाव अब अंतिम चरण में हैं. राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) ने इन चुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया है, जिसमें बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, नागपुर, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर आदि प्रमुख निगम शामिल हैं. कुल 2,869 नगरसेवक पदों और 893 प्रभागों (वार्डों) के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद कुल 33606 नामांकन हुए हैं. 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. भारी संख्या में हुए नामांकन से यह साफ है कि चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवारों में भी जबरदस्त उत्साह है.
अंतिम रिपोर्ट से जानें कहां से कितने नामांकन
सबसे ज्यादा नामांकन पुणे महा नगरपालिका में. सबसे अधिक नामांकन पुणे महा नगरपालिका में दर्ज किए गए हैं, जहां 165 सीटों के लिए 3,179 नामांकन दाखिल हुए हैं. वहीं बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में 227 सीटों के लिए 2,516 नामांकन प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा नासिक की 122 सीटों के लिए 2,356 नामांकन हुए. पिंपरी-चिंचवड की 128 सीटों के लिए 1,993 नामांकन हुए. छत्रपति संभाजीनगर की 115 सीटों के लिए 1,870 नामांकन हुए. ठाणे की 131 सीटों के लिए 1,128 नामांकन हुए. नागपुर की 151 सीटों के लिए 1,452 नामांकन हुए. सोलापुर की 102 सीटों के लिए 1,460 नामांकन हुए. नवी मुंबई की 111 सीटें, 956 नामांकन और वसई-विरार की 115 सीटें, 935 नामांकन हुए.
यह भी पढ़ें: BJP और शिवसेना को मंत्री अठावले ने क्यों बताया विश्वासघाती? सीट बंटवारे से जुड़ी है वजह
अन्य नगर निगमों का हाल
- मीरा-भायंदर: 95 सीटों के लिए 632 नामांकन
- कल्याण-डोंबिवली: 122 सीटों के लिए 860 नामांकन
- भिवंडी-निजामपुर: 90 सीटों के लिए 1,033 नामांकन
- जालना: 65 सीटों के लिए 1,260 नामांकन
राज्यभर में भारी संख्या में नामांकन दाखिल होने से यह स्पष्ट है कि महा नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है. अब नामांकन जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर और अधिक साफ हो जाएगी.
14 निगमों में BJP-शिंदे सेना आमने-सामने
हाल के नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में महायुति (BJP, शिंदे शिवसेना, अजित पवार NCP) की भारी जीत के बाद BMC सहित नगर निगम चुनावों में भी महायुति मजबूत स्थिति में है. हालांकि, गठबंधन में दरारें दिख रही हैं:
महायुति: BMC में BJP 137 सीटों पर और शिंदे की शिवसेना 90 सीटों पर गठबंधन में लड़ रही हैं, लेकिन पुणे, नासिक, लातूर, छत्रपति संभाजीनगर आदि 14 निगमों में BJP-शिंदे सेना आमने-सामने हैं. अजित पवार की NCP कई जगह अलग लड़ रही है, लेकिन पिंपरी-चिंचवड़ में शरद पवार गुट से गठबंधन किया.
विपक्ष (MVA और अन्य): उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की MNS दोनों एक साथ बीएमसी चुनाव में उतरे हैं. कांग्रेस कई जगह अकेले लड़ रही है, लेकिन प्रकाश अंबेडकर की VBA से बातचीत चल रही है. टिकट वितरण को लेकर पार्टियों में बगावत भी दिखी.
राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं चुनाव
ये चुनाव महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, महायुति की हालिया जीत को “ट्रेलर” बताते हुए CM देवेंद्र फडणवीस ने BMC में भी बड़ी जीत का दावा किया है. अधिक अपडेट के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (mahasec.maharashtra.gov.in) देखें.
यह भी पढ़ें: BMC Election: महायुति में सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, जानिए किसे मिलीं कितने सीटें?
संबंधित खबरें
MLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
9 hrs agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
11 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
2 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
2 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
4 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines