Nagpur Audi Hit And Run: महाराष्ट्र के बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे की ऑडी कार ने रविवार रात को नागपुर में 5 वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद कार सवार 2 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। जबकि तीन अन्य घटना के बाद फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार घटना शहर के रामदासपेठ इलाके में हुई।
पुलिस ने बताया कि ऑडी सवार अर्जुन हवारे और रोनित चिंतनवार नशे की स्थिति में थे। कार ने जितेंद्र सोनकांबले की कार को रात में 1 बजे टक्कर मारी फिर मोपेड से जा टकराई। हादसे में मोपेड सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के वक्त कार में संकेत बावनकुले समेत 5 लोग सवार थे। यह भी सामने आया कि सभी आरोपी धरमपेठ स्थित एक बार में शराब पीकर लौट रहे थे।
कार सवार युवकों ने पीछा कर दबोचा
न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार ऑडी ने मनकापुर इलाके की ओर जा रहे कई वाहनों को टक्कर मारी। टी-पाॅइंट पर ऑडी ने एक पोलो कार को भी टक्कर मार दी। इसके बाद पोलो सवार युवकों ने ऑडी का पीछा किया और उसे मनकापुर पुल के पास रोक लिया गया। इस दौरान संकेत बावनकुले समेत 3 लोग मौका पाकर फरार हो गए।
कार सवार दोनों युवक रिहा
पोलो सवार लोगों ने ऑडी कार में सवार अर्जुन हावरे और एक अन्य युवक रोनित चित्तमवार को पकड़ लिया और पुलिस कोतवाली ले आए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने आगे की जांच के लिए दोनों को सीताबर्डी पुलिस को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने सोनकांबले की शिकायत पर लापरवाही से गाड़ी चलाने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बाद में दोनों युवकों को जमानत पर रिहा कर दिया।
ये भी पढ़ेंः केंद्र सरकार का IAS पूजा खेडकर के खिलाफ बड़ा एक्शन, नौकरी से निकाला
कानून सभी के लिए बराबर
वहीं मामले का खुलासा होने के बाद बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि ऑडी कार उनके बेटे के नाम पर रजिस्टर्ड है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस को बिना किसी पक्षपात के मामले की जांच करनी चाहिए। जो भी लोग दोषी पाए जाएं उन पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर मैंने किसी पुलिस अफसर से बात नहीं की है। कानून सभी के लिए बराबर है।
ये भी पढ़ेंः Video: महायुति में क्यों शामिल हुई NCP? अजित पवार ने बताई वजह
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
20 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
2 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines