Sanjay Raut Statement On BJP : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद महाराष्ट्र में बयानजारी का दौर चल रहा है। इस बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सीटें कम हो गईं। साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों को भी झटका लगा। शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने बुधवार को महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए बताया कि चुनाव में बीजेपी को किसकी वजह से नुकसान पहुंचा।
राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने बताया कि महाराष्ट्र में भाजपा को जो नुकसान हुआ है, वह एकनाथ शिंदे और अजित पवार की वजह से हुआ है। एकनाथ शिंदे ने पैसे और पुलिस की ताकत से 7 सीटें जीती हैं। नरेंद्र मोदी ने ‘400 पार’ का नारा दिया था। क्या उनमें इतनी हिम्मत है कि वे जाकर उनसे कहें कि यह नारा गलत था?
यह भी पढ़ें : कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कॉन्स्टेबल से संजय राउत की हमदर्दी, Video में देखें क्या बोले सांसद?
विधानसभा चुनाव के बाद फडणवीस की विदाई तय : शिवसेना नेता
उन्होंने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि हम 180 सीट जीतेंगे। इस्तीफे की पेशकश कर चुके देवेंद्र फडणवीस चुनाव के बाद विदा हो जाएंगे। संजय राउत ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि छोटे-बड़े भाई नहीं, सब एक साथ हैं। लोकसभा चुनाव में जीती हुई हर सीट की परिस्थिति अलग-अलग है। शिवसेना (UBT) ने सबसे अधिक संघर्ष किया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उद्धव ठाकरे, शरद पवार सबकी मेहनत थी।
आतंकी हमलों पर क्या बोले संजय राउत
संजय राउत ने आतंकी हमलों को लेकर कहा कि जम्मू-कश्मीर में लगातार हमले हो रहे हैं। आज फिर खबर आई कि सीआरपीएफ के जवान शहीद हुए। आर्टिकल 370 हटाने का डंका बजा रहे, लेकिन न तो कश्मीरी पंडित लौटे और न ही शांति लौटी। चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार को अमित शाह का इस्तीफा मांगना चाहिए, क्योंकि उनके समर्थन से सरकार खड़ी है, इसलिए उनकी भी जवाबदेही बनती है।
यह भी पढ़ें : सीएम योगी पर दबाव बनाने के लिए फडणवीस बने ‘मोहरा’, संजय राउत ने किया बड़ा दावा
विरोधियों को खत्म करने में जोर लगा रहे शाह : संजय राउत
उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह के कार्यकाल में आतंक नहीं रुका। घाटी की खबरें बाहर आने नहीं दी जा रही हैं। उनके कार्यकाल में अधिक लोगों की हत्या हुई है। जिस दिन शपथ ग्रहण समारोह था, उस दिन आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हुई। अमित शाह गृह मंत्री पद का उपयोग शांति के लिए नहीं, बल्कि राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने के लिए कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
कभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
1 day agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
1 day agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
1 day agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 day ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
4 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
5 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
6 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
7 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines