मुंबई: महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को राज्य से परियोजनाओं के दूसरे राज्यों में शिफ्ट होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर तंज कसा। सांगली जिले के अपने दौरे के दौरान समाचार एजेंसी से बातचीत में महाराष्ट्र भाजपा चीफ ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे की अपनी पार्टी के विधायक उन्हें छोड़ सकते हैं, तो औद्योगिक परियोजनाएं पश्चिमी राज्य से बाहर क्यों नहीं जा सकतीं।
बावनकुले ने कहा कि प्रोजेक्ट्स के बाहर जाने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस वाली सरकार को दोषी बताया जाता है जो कि बिलकुल गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उद्धव ठाकरे ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में शामिल अपने पूर्व सहयोगियों कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को मैनेज करने में बिताया। पूर्व मुख्यमंत्री को इस बात की चिंता नहीं थी कि कोई प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में आ रहा है या नहीं।
पूर्व मंत्री बावनकुले ने कहा कि यदि आप राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश लाना चाहते हैं, तो मुख्यमंत्री को उपलब्ध होना चाहिए। पिछले सीएम (उद्धव ठाकरे) 18 महीने तक मंत्रालय (मुंबई में राज्य सचिवालय) भी नहीं गए थे और वरिष्ठ अधिकारियों को उनका काफी इंतजार करना पड़ा था।
रविवार को आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर साधा था निशाना
बता दें कि महाराष्ट्र भाजपा चीफ की ये टिप्पणी उस वक्त आई है जब राज्य में शिंदे की अगुवाई वाली सरकार पर कई प्रोजेक्ट्स के महाराष्ट्र से बाहर जाने का दोषी बताया गया है। रविवार को राज्य के पूर्व मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरणों के लिए समर्पित विनिर्माण क्षेत्र की एक परियोजना मध्य प्रदेश शिफ्ट होने के बाद शिंदे पर जमकर निशाना साधा।
आदित्य ठाकरे ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र का आर्थिक अलगाव। ऐसा लगता है कि ‘खोके सरकार’ के सत्ता में आने के बाद हमारे राज्य पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। यह परियोजना 22 जून को पूर्व की एमवीए सरकार द्वारा प्रस्तावित की गई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान उद्योग मंत्री की अक्षमता के कारण राज्य से 5 परियोजनाएं दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो गई हैं।
उद्धव के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट, राकांपा और कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी महाराष्ट्र से पांचवीं परियोजना के चले जाने के लिए एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-भाजपा सरकार की आलोचना की। इनमें प्रियंका चतुर्वेदी और एनसीपी की सुप्रिया सुले सहित अन्य शामिल थीं।
बता दें कि बिजली परियोजना से पहले महाराष्ट्र ने 1.5 लाख करोड़ रुपये के फॉक्सकॉन-वेदांत, 22,000 करोड़ रुपये के टाटा एयरबस, मेडिकल ड्रग पार्क और बल्क ड्रग्स पार्क जैसी अन्य परियोजनाओं को खो दिया।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
20 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले जलसा, हाईकोर्ट और BSE को बम से उड़ाने की धमकी
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day ago10 नवंबर के बाद क्या होगा? शरद पवार के वीडियो ने मचाई राजनीतिक हलचल
1 day agoIAS अधिकारी ने मांगा अपॉइंटमेंट तो भड़क उठा शख्स; बहस का Video Viral
2 days agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
2 days agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
2 days agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 days ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 days agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines