Maharashtra BJP big move: महाराष्ट्र में स्थानीय इकाई चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी चाल चलते हुए अजित पवार की एनसीपी में सेंध लगा दी है. सोलापुर जिले के एनसीपी (अजित गुट) के तीन पूर्व विधायक और सोलापुर से ही कांग्रेस के एक पूर्व विधायक जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे.कल देर रात वर्षा बंगले पर सोलापुर के गार्डियन मंत्री जयकुमार गोरे के साथ ये चारों पूर्व विधायक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिले. इस मुलाकात में उनके बीजेपी प्रवेश पर मुहर लगाई गई.
मोहोल विधानसभा सीट पर राजन पाटील का दबदबा
बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में सबसे बड़ा नाम मोहोल के तीन बार विधायक रहे और मोहोल सीट आरक्षित होने के बाद लगातार 3 बार एनसीपी का विधायक जीतकर लानेवाले राजन पाटील का है. मोहोल विधानसभा सीट पर राजन पाटील का दबदबा होने के बावजूद अजीत पवार, उमेश पाटील जैसे नए कार्यकर्ताओं को ताकत दे रहे थे .
राजन पाटील अजीत पवार से नाराज़ चल रहे थे. माढ़ा विधानसभा सीट से छह बार विधायक रहे बबन दादा शिंदे ने एनसीपी में टूट के बाद अजित पवार का साथ दिया था, लेकिन लोकसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी के अच्छे प्रदर्शन से खुश होकर उन्होंने फिर से शरद पवार को मनाने की कोशिश की. हालांकि, सीनियर पवार ने उनके लिए पार्टी के दरवाजे बंद कर दिए. इसके बाद शिंदे ने माढ़ा सीट से अपने बेटे रणजीत सिंह शिंदे को मैदान में उतारा लेकिन जनता ने उन्हें नकारा.
बीजेपी पूरी तरह से अपने दम पर लड़ेगी चुनाव
पूर्व विधायक यशवंत माने, जिन्होंने साल 2019 में मोहोल सीट से एनसीपी के टिकट पर जीत हासिल की थी, वे मोहोल के पूर्व विधायक राजन पाटील के क़रीबी हैं. चौथे पूर्व विधायक दिलीप माने सोलापुर में कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं. बैंकिंग, शुगर मिल और एजुकेशन सेक्टर में उनका अच्छा प्रभाव माना जाता है. बीजेपी 2029 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट देने की तैयारी में है.आज भले ही महायुति एकजुट दिखाई दे रही हो, लेकिन 2029 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी पूरी तरह से अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. इसी वजह से पार्टी लगातार अपना कुनबा मज़बूत करने में जुटी है.
संबंधित खबरें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
13 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
16 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
19 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
1 day ago'मैं तुम्हें जान से मार डालूंगा', NCP के MLA जितेंद्र आव्हाड को मिली धमकी
2 days ago'जो सलमान संग काम करेगा…', टाइगर पर हमले की बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
3 days agoमुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी
3 days agoपोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, महाराष्ट्र में डॉक्टर सस्पेंड
4 days agoजिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines