Beed Sarpanch Murder Case: महाराष्ट्र सरकार में खाद्य और आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज सचिवालय में सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की, इसके बाद उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने आज मुझे इस्तीफा सौंपा है। मैंने आगे की कार्रवाई के लिए इसको राज्यपाल के पास भेज दिया है।
एनसीपी नेताओं ने की चर्चा
इससे पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने धनंजय मुंडे को इस्तीफा देने को कहा था। सीएम ने यह फैसला सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लिया। मामले में देर रात डिप्टी सीएम अजित पवार के घर देवगिरी पर एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई इस बैठक में धनंजय मुंडे भी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार संतोष देशमुख के हत्या के मुद्दे पर चर्चा हुई।
एसआईटी रिपोर्ट में करीबी को मास्टरमाइंड बताया
एसआईटी ने अपनी चार्जशीट में मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीकि कराड को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में मास्टरमाइंड करार दिया है। सूत्रों की मानें तो सीएम ने अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल को पत्र लिखकर कहा कि धनंजय मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा। वाल्मीकि कराड और उसके 6 गुर्गों को पुलिस ने जनवरी में मकोका के तहत अरेस्ट किया। इस चार्जशीट का एक हिस्सा 3 मार्च को वायरल हो गया। जिसमें वाल्मीकि कराड के साथी संतोष देशमुख की हत्या करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः निर्वस्त्र किया, रॉड से पीटा, पेशाब किया…देखें महाराष्ट्र के संतोष देशमुख हत्याकांड की तस्वीरें
सीएम ने की एनसीपी नेताओं संग की मीटिंग
तस्वीरें वायरल होने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, राकांपा प्रमुख सुनील तटकरे, धनंजय मुंडे और बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सीएम ने एनसीपी के नेताओं को साफ कर दिया कि धनंजय मुंडे को इस्तीफा देना होगा।
मुंबई पुलिस की एसआईटी द्वारा दाखिल चार्जशीट के अनुसार वाल्मीकि कराड बीड सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मास्टरमाइंड था। कराड ने बीड में मौजूद एक भूमि अधिग्रहण अधिकारी से 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी। जब बीड के सरपंच ने संतोष देशमुख ने उनको रोका तो वाल्मीकि और उसके सहयोगियों ने देशमुख की हत्या की साजिश रची। चार्जशीट में वाल्मीकि के बाद सुदर्शन घुले को आरोपी नंबर 2 बनाया गया है। उसके खिलाफ 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 hr agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
1 day agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 day agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 day agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
2 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
4 days agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines