---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

‘क्रूर नहीं था औरंगजेब, बनवाए थे कई मंदिर’ सपा नेता के बयान पर बवाल, उपमुख्यमंत्री ने की देशद्रोह चलाने की मांग

Maharashtra News : महाराष्ट्र में अबू आजमी के औरंगजेब पर दिए बयान से विवाद बढ़ गया है। एकनाथ शिंदे ने इसे शिवाजी महाराज की विरासत का अपमान बताया और देशद्रोह की चेतावनी दी। पढ़ें क्या है पूरा मामला ।

---विज्ञापन---

Maharashtra News : समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ की तो महाराष्ट्र के पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे भड़क गए और देशद्रोह की चेतावनी दे दी है। अबू आजमी के बयान के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सपा नेता और विधायक अबू आजमी ने मुगल बादशाह औरंगजेब का बचाव करते हुए कहा कि गलत इतिहास दिखाया जा रहा है, औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए। उन्होंने यह भी कहा कि औरंगजेब एक क्रूर शासक नहीं था।


अबू आजमी के बयान पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तीखी प्रतिक्रिया दी और उनके बयान को गलत और अस्वीकार्य बताया। शिंदे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज को 40 दिनों तक क्रूर यातनाएं देने के लिए औरंगजेब जिम्मेदार था, ऐसे ऐतिहासिक व्यक्ति का सम्मान करना महाराष्ट्र की विरासत का घोर अपमान है।

---विज्ञापन---

एकनाथ शिंदे ने यह भी कहा कि औरंगजेब को अच्छा कहना सबसे बड़ा पाप है। अबू आजमी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए। हमारे मुख्यमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और मेरा मानना ​​है कि उन पर देशद्रोह का आरोप लगाया जाना चाहिए।

---विज्ञापन---

सिर्फ एकनाथ शिंदे ही नहीं बल्कि शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे भी अबू आजमी पर कार्रवाई की मांग कर चुके हैं। उन्होंने अबू आजमी के बयान पर नाराजगी जाहिर की थी और गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं। आदित्य ठाकरे ने कहा कि आजमी ने औरंगजेब की तारीफ की, ये महाराज का अपमान है। उनके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर में BJP संग गठबंधन पर क्या बोले उमर अब्दुल्ला? अनुच्छेद 370 पर तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

क्या बोले आजम खान?

बता दें कि सपा नेता अबू आजमी ने कहा था कि मैं औरंगजेब को क्रूर शासक नहीं मानता हूं। हिन्दू लड़की से शादी करने की बात पर उसने अपने ही आदमी को मरवा दिया था।  उसने अपने शासनकाल में कई हिन्दू मंदिर बनवाए। औरंगजेब के समय हिंदुस्तान सोने की चिड़िया हुआ करता था। औरंगजेब के शासन को देखने के बाद ही अंग्रेज भारत आए थे।

कौन हैं अबू आजमी? 

अबू आसिम आजमी महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य हैं। वे मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर क्षेत्र से विधायक हैं। वे समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र के अध्यक्ष भी हैं। 1995 में अबू आजमी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (सपा) ने महाराष्ट्र विधानसभा में दो सीटें जीतीं। 2004 में आजमी ने भिवंडी से शिवसेना के योगेश पाटिल को हराकर चुनाव जीत था।

First published on: Mar 03, 2025 05:17 PM

End of Article

About the Author

Vinod Jagdale

मै विनोद जगदाले,पिछले 18 साल से पत्रकारिता में कार्यरत,पिछले 8 साल से न्यूज़ 24 मुंबई ब्युरो में बतौर ब्युरो चीफ़ (associate editor) काम कर रहा हूँ, महाराष्ट्र की राजनीति की हर उस ख़बर का मै गवाह रहा हूँ जो देशमें सुर्ख़ियों में रही,15 साल से पोलिटिकल बीट पर काम करते हुए 13 पुरस्कार हासिल कर चुका हूँ |

Read More

Avinash Tiwari

मै विनोद जगदाले,पिछले 18 साल से पत्रकारिता में कार्यरत,पिछले 8 साल से न्यूज़ 24 मुंबई ब्युरो में बतौर ब्युरो चीफ़ (associate editor) काम कर रहा हूँ, महाराष्ट्र की राजनीति की हर उस ख़बर का मै गवाह रहा हूँ जो देशमें सुर्ख़ियों में रही,15 साल से पोलिटिकल बीट पर काम करते हुए 13 पुरस्कार हासिल कर चुका हूँ |

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola