Maharashtra sarpanch murder: सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड ने महाराष्ट्र की राजनीति में तूफान ला दिया है। महायुति सरकार में एनसीपी कोटे से मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इस मामले में विपक्ष शुरुआत से ही उनका इस्तीफा मांग रहा था। सरपंच मामले में धनंजय मुंडे के करीबी और प्रमुख सहयोगी वाल्मीकि कराड को एसआईटी ने मुख्य आरोपी बनाया है। ऐसे में मुंडे की कुर्सी जानी स्वाभाविक थी। जब संतोष देशमुख की हत्या की जा रही थी उस समय हमलावरों ने कुल 15 वीडियो बनाए, आठ तस्वीरें खींचीं और दो वीडियो काॅल भी किए।
मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी ने घटना से जुड़े सभी वीडियो और फोटोज को अपनी जांच रिपोर्ट में साक्ष्य के तौर पर प्रस्तुत किया है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार चार्जशीट में शामिल ये वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, जिससे महाराष्ट्र के लोगों में इस हत्याकांड को लेकर जबरदस्त गुस्सा है। घटना के विरोध में लोगों ने एक बार फिर बीड जिले में बंद का ऐलान किया। लोगों ने इस दौरान एक भी प्रतिष्ठान नहीं खोला।
ये भी पढ़ेंः एकनाथ शिंदे ने की अबू आजमी के निलंबन की मांग, कहा- उनका बयान महाराष्ट्र और देश का अपमान
इस्तीफे के बाद क्या बोले मुंडे?
डिप्टी सीएम अजित पवार ने मंगलवार को कहा कि मुंडे ने नैतिक आधार पर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर विपक्ष और परिवार की ओर से पद छोड़ने का दबाव था। इस्तीफे के बाद पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे ने एक पोस्ट शेयर कर कहा कि कल जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, उसे देखकर मेरा मन व्यथित हो गया है। मामले की जांच पूरी हो चुकी है कोर्ट में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। इसके अलावा मैं कुछ दिनों से बीमार हूं, डाॅक्टरों ने मुझे आराम करने की सलाह दी है, ऐसे में मैंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।
वाट्सऐप काॅल करने वाला आरोपी फरार
बीड से एनसीपी विधायक संदीप क्षीरसागर ने कहा कि जब बीड के लोगों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें देखीं तो तनाव बढ़ गया। अच्छा है कि धनंजय मुंडे ने इस्तीफा दे दिया है। भले ही यह देर से आया है। बता दें कि इस मामले में पुलिस की एसआईटी अब तक वाल्मीकि कराड समेत 7 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। जबकि एक अभी भी फरार है। चार्जशीट के अनुसार आरोपी महेश केदार के फोन पर ये सभी वीडियो शूट किए गए थे। वीडियो 2 से लेकर 2 मिनट 4 सेकंड तक के हैं। चार्जशीट के अनुसार एक आरोपी ने देशमुख के चेहरे पर पेशाब किया, जिससे उनका काफी खून बह गया।
इस मामले में आरोपी कृष्ण अंधाले अभी भी फरार है, उसे वाट्सऐप काॅल किए। हालांकि यह काॅल किसको किए गए, उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ेंः औरंगजेब पर दिए बयान से क्यों पीछे हटे अबू आजमी? बोले- मेरी स्टेटमेंट से युवा आहत…
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
10 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
12 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
12 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines