रस्सियों से बांधा, खाने में दिए केले-तरबूज के छिलके, बीड में बेटी के साथ पिता ने पार हैवानियत कीं हदें

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को तो शर्मसार किया ही, साथ ही पिता और बेटी के रिश्ते को भी तार-तार कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला FIR दर्ज किया और उसकी तलाश में जुट गई है। पढ़ें बीड से अंकुश जायसवाल की रिपोर्ट…

Maharashtra Beed News

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक दिल दहला देने और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी ही 5 साल की बेटी के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किया, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। युवक ने पत्नी की मौत के बाद अपनी 5 साल की बेटी को घर में जानवरों की तरह कैद कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला FIR दर्ज किया है और उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं, बच्ची को अनाथालय में पहुंचा दिया गया है।

विज्ञापन

खाने में सिर्फ केले-तरबूज के छिलके देता था पिता

ये खौफनाक घटना बीड जिले के गेवराई कस्बे की है। यहां एक पत्नी की मौत के बाद 5 साल की बेटी को जानवरों की तरह रस्सियों से बांधकर घर में रखा गया था। पिता का मानना था कि बच्ची मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इस पर उसने बेटी का इलाज कराने के बजाय उसे जानवरों की तरह घर के बाड़े में रस्सियों से बांधकर रखा। इतना ही नहीं, आरोपी ने बच्ची को खाने के नाम पर सिर्फ केले और तरबूज के छिलके ही दिए थे। आरोपी ने अपनी बेटी के साथ जो व्यवहार किया, वो जेल में कैद किसी अपराधी के साथ भी नहीं किया जाता है।

विज्ञापन

बच्ची की देवदूत बनी पड़ोसन

बच्ची की इस दीनदशा की सच्चाई तब सामने आई जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने गोठे से आती रोने की आवाज सुनी। आवाज का पीछा कर जब महिला मौके पर पहुंची तो देखा कि मासूम बच्ची रस्सी से बंधी हुई है और जोर-जोर से रो रही है। यह देखकर महिला का दिल दहल गया। महिला ने तुरंत बच्ची को बांधी गई सारी रस्सियां खोल दी और उसे लेकर गेवराई के हिना शेख हज हाउस के पास स्थित खालिद अहमद अनाथालय पहुंचीं।

विज्ञापन

अनाथालय द्वारा इस मामले की सूचना बाल कल्याण समिति और पुलिस को दी गई। फिलहाल आरोपी पिता फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और उसकी देखभाल की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ