Maharashtra Bandh Withdraws : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में 4 साल की दो बच्चियों के साथ दरिंदगी की गई। इसे लेकर महा विकास आघाडी (MVA) ने 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद करने का ऐलान किया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए ‘महाराष्ट्र बंद’ पर रोक लगा दी। इस पर एमवीए के नेताओं ने हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए महाराष्ट्र बंद वापस ले लिया, लेकिन उन्होंने विरोध प्रदर्शन के लिए दूसरा रास्ता अपनाना है। आइए जानते हैं कि बदलापुर केस पर कैसे विरोध प्रदर्शन करेंगे नेता?
महाराष्ट्र बंद पर क्या बोले शरद पवार?
एनसीपी (SCP) के सुप्रीमो शरद पवार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बदलापुर की घटना को लेकर 24 अगस्त 2024 को राज्यव्यापी सार्वजनिक बंद का आह्वान किया गया था। इस घटना पर सरकार ध्यान आकर्षित करने का यह एक प्रयास था। यह बंद भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों के दायरे में था। हालांकि, बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि बंद असंवैधानिक है। समय कम होने के कारण सुप्रीम कोर्ट में तत्काल अपील संभव नहीं है। चूंकि, भारतीय न्यायपालिका एक संवैधानिक संस्था है, इसलिए संविधान का सम्मान करते हुए शनिवार के बंद को वापस लेने का अनुरोध किया जाता है।
यह भी पढ़ें : ‘वो विश्वगुरु और महामानव हैं’, संजय राउत ने PM मोदी पर चलाए व्यंग्य बाण, देखें Video
उद्धव ठाकरे ने दिया ये बड़ा बयान
शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी महाराष्ट्र बंद का फैसला वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि वे हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए बंद वापस ले रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी बदलापुर कांड के खिलाफ दो घंटे तक जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करेगी। शिवसेना यूबीटी के नेता और कार्यकर्ता शनिवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
काली पट्टी बांध विरोध प्रदर्शन करेंगे कांग्रेस नेता
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए सभी कांग्रेस नेता महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामलों और इसे रोकने में महाराष्ट्र सरकार की विफलता के खिलाफ सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने चेहरे पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में होगा। वे ठाणे जिले में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में फिर मचा सियासी घमासान, सुप्रिया सुले ने अजित पवार पर लगाए आरोप; डिप्टी CM ने ऐसे किया रिएक्ट
जानें हाईकोर्ट ने क्या दिया आदेश?
बॉम्बे हाई कोर्ट ने सभी राजनीतिक दलों को महाराष्ट्र बंद करने से रोक दिया। हाईकोर्ट ने सभी अधिकारियों को यह आदेश लागू करने का निर्देश दिया। HC ने विपक्षी दलों को नोटिस भी जारी किया, जिन्होंने महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया था। इस नोटिस में कहा गया है कि सभी दलों को अगले आदेश तक बंद की कार्यवाही से रोक दिया जाता है।
संबंधित खबरें
मुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
1 day ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
1 day agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
3 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
3 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
3 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
3 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
4 days agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
6 days ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
7 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines