महाराष्ट्र की 15वीं विधानसभा का स्पेशल सेशन शुरू, 3 दिन चलेगा और वर्क शेड्यूल भी आया सामने

Maharashtra Assembly Special Session 2024: महाराष्ट्र विधानसभा का स्पेशल सेशन शुरू हो चुका है और मुख्यमंत्री के साथ दोनों उप-मुख्यमंत्री भी विधायक पद की शपथ ले चुके हैं। आइए जानते हैं कि इस स्पेशल सेशन के 3 दिन क्या-क्या काम होगा और विधानसभा स्पीकर की रेस में किस-किस के नाम हैं?

Maharashtra Assembly Session

विधायक पद की शपथ लेते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।

विज्ञापन

Maharashtra Assembly Special Session: महाराष्ट्र की 15वीं विधानसभा का 3 दिवसीय स्पेशल सेशन आज से मुंबई में शुरू हो चुका है। प्रोटेम स्पीकर विधायक कालिदास कोलंबकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार को विधायक पद की शपथ दिला चुके हैं। एक-एक करके सभी 288 विधायक शपथ ले रहे हैं। आज और कल विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

9 दिसंबर को राज्यपाल का अभिभाषण होगा और विधानसभा स्पीकर का चुनाव भी किया जाएगा। बीते दिन 6 दिसंबर को मुंबई के वडाला से 9 बार के विधायक कालिदास को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया। गवर्नर CP राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई थी। इसके अलावा नई विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीखें भी तय हो गई हैं। यह सेशन नागपुर में 16 से 21 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र से पहले ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने का ऐलान कर चुके हैं।

विज्ञापन

 

स्पीकर के दावेदारों में 2 नाम?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष बनने वालों की रेस में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार हैं। सियासी गलियारों में चर्चा यह भी है कि राहुल नार्वेकर कैबिनेट मंत्री बनना चाहते हैं। इसलिए सुधीर मुनगंटीवार अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार हैं।

विज्ञापन

कब होगा मंत्रिमंडल का विस्तार?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द करने की बात कही थी। मंत्रिमंडल का विस्तार 11 या 12 दिसंबर को होने की उम्मीद है। चर्चा है कि अजित पवार NCP को वित्त विभाग मिल सकता है। गृह विभाग भाजपा के पास यानि मुख्यमंत्री फडणवीस के पास ही रहेगा, लेकिन एकनाथ शिंदे गृह विभाग मांग रहे हैं। ऐसे में तीनों दलों के बीच मंत्री पदों और विभागों के बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है।

महाराष्ट्र में फिर बनी महायुति की सरकार

बता दें कि 5 दिसंबर को महाराष्ट्र की नई सरकार बनी। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। महायुति में शामिल अन्य दोनों दलों शिवसेना के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे और NCP के अध्यक्ष अजीत पवार उप-मुख्यमंत्री बने। इससे पहले 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम आए थे। भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को 235 सीटें मिलीं। इसमें 132 सीटें अकेले भाजपा ने जीती, इसलिए भाजपा का मुख्यमंत्री बनना तय था। शिवसेना को 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 41 सीटें मिली। इन तीनों दलों ने मिलकर महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार बनाई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ